Chopped off with an axe : छींटे पड़ने के विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला ?

Chopped off with an axe : छींटे पड़ने के विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

Chopped off with an axe : छींटे पड़ने के विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला ?
Chopped off with an axe : छींटे पड़ने के विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला ?

 

  • खुटहन जौनपुर:-  खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास शनिवार की शाम मामूली विवाद में एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेखपुरा सुतौली गांव निवासी जयनाथ के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल से खुटहन बाजार डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में तिघरा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े तीन लोगों पर बाइक से पानी का छींटे पड़ गईं। इसी बात को लेकर तीनों ने बाइक सवार भाइयों को गाली-गलौज दिया, हालांकि बाइक सवार दोनो भाई उस समय विवाद को टालते हुए डीजल लेने के लिए निकल गए।
  • जब संतोष डीजल लेकर वापस लौट रहा था, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीनों युवकों ने उसे घेरकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच घटना की जानकारी जैसे परिजनों को मिली वे वहां पहुंच गए तो देखा खून से लथपथ अवस्था में संतोष जमीन पर गिरकर तड़प रहा था। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब यह सोचने की बात है कि छींटे जैसे छोटे छोटे मामलों में इतना उग्र हो जाना कि हत्या जैसी घटना को अंजाम दे देना हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है कही न कही हमारे संयम की सहनशक्ति धीरे धीरे खत्म होती जा रही है जो कि एक स्वस्थ समाज के लिए घातक है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *