Complaint registered : देश के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, शिकायत पंजीकृत ?

Complaint registered : देश के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, शिकायत पंजीकृत
Complaint registered : देश के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, शिकायत पंजीकृत

 

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गढ़ नगर निवासी समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा उठाई गई आवाज को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग तक पहुंचने के बाद मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। आयोग के अभिलेख के अनुसार भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में शिकायत केस संख्या 1294/4/6/2026-AFE के रूप में पंजीकृत है और मामला वर्तमान में आयोग के समक्ष विचाराधीन है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से 12 अगस्त 2026 को जारी पत्र में पंकज लोधी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में बताया गया कि भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में आयोग के समक्ष उक्त केस संख्या से मामला पंजीकृत है। आयोग ने यह भी बताया कि 24 जून 2026 को पंकज लोधी द्वारा भेजे गए मांग पत्र को 18 जुलाई 2026 को आयोग के CMIS पर CR डायरी संख्या 83697/CR/2026 के माध्यम से संबंधित केस के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से संलग्न किया गया है।

समाजसेवी पंकज लोधी ने भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई थी। उनका कहना है कि पुलिस मुठभेड़ से जुड़े प्रत्येक तथ्य की स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Complaint registered : देश के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, शिकायत पंजीकृत
Complaint registered : देश के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, शिकायत पंजीकृत

गौरतलब है कि भरत तिवारी की 17 जून 2026 को भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद से मामले को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। मामले में बिहार पुलिस की कार्रवाई, जांच और पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी को लेकर भी खबरें सामने आई हैं।

पंकज लोधी ने कहा कि राष्टीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत का पंजीकरण और मामले का विचाराधीन होना मानवाधिकार संबंधी उनकी मांग को गंभीरता से लिए जाने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए तथा भरत तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाया जाए।

हालांकि, आयोग के पत्र में सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने का उल्लेख नहीं है; फिलहाल मामला राष्टीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष विचाराधीन है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Air Hostess : कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर ?

Air Hostess : कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर ?

कटनी। मूल रूप से राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की निवासी निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *