पुवायां में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा:कंटेनर से टकराई प्राइवेट बस, 12 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

शाहजहांपुर:- में रविवार तड़के पूरनपुर-खुटार हाईवे पर लौहंगापुर जंगल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक कंटेनर और एक प्राइवेट बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आम से भरी हुई डीसीएम पुल में लगी बैरिकेटिंग में घुसी। डीसीएम आगे से हुई चकनाचूर एक्सीडेंट को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने डीसी में फंसे ड्राइवर को वमुश्किल निकला मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल के लिए हुई रवाना घटनास्थल हाईवे पर लगा दोनों तरफ लंबा जाम घायलों को तुरंत खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बस और कागज कंटेनर के बीच हुई भीषण टक्कर
नेपाल के कई लोग दिल्ली में काम करते हैं। दशहरा पर्व के अवसर पर ये सभी दिल्ली से अपने घर लौटने के लिए नेपाल की प्राइवेट बस से यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह लगभग छह बजे लौहंगापुर जंगल के पास जब उनकी बस और कागज की कतरन लेकर जा रहे कंटेनर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, तो यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान
हादसे में शामिल घायलों में ट्रक चालक बिलाल, बस चालक नेपाल के कैलाली के गांव खेती निवासी नरेश, बस यात्री छानना के भूमि, बैचुरी पूजाहट के सनदेव सिंह, मुरादाबाद के ताहरपुर के मोहम्मद कैफ, पूजाहट के गणेश, हरीश, सुखत पुलिस चौकी क्षेत्र के दीपेन देव सिन्हा, वीरेन देव सिन्हा, तारानगर की पारू देवी, त्रिवेणी नगर की मीना कुमारी, कैलाली के धन बहादुर धामी, और तारानगर के नीतिश शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
फंसे हुए यात्रियों की व्यवस्था
सड़क हादसे के बाद फंसे हुए नेपाल के यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके घर भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर आला अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं और घायलों से जानकारी लेने में जुटे हुए हैं। घायलों का उपचार खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं