Country-made pistols recovered : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद ?

Country-made pistols recovered : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद

Country-made pistols recovered : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद
Country-made pistols recovered : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड करता था। पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे गोकलपुरी थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में नियमित गश्त के दौरान कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल अमित को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसकी पहचान मनीष उर्फ कांगला (18) के रूप में हुई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि वह इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर रहा है। जांच के लिए पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागकर अपने घर में घुस गया और शुरुआती दौर में पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर दिखाए गए हथियार असली थे और उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था।

Country-made pistols recovered : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद
Country-made pistols recovered : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टे बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए गए। पुलिस ने हथियारों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना गोकलपुरी में 9 जुलाई 2026 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष उर्फ कांगला (18 वर्ष), पिता: प्रदीप, निवासी: संजय कॉलोनी, गोकलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना फर्श बाजार में बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत एक मामला दर्ज है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच के दौरान बरामद हथियारों के स्रोत, इनके अवैध नेटवर्क से संभावित संबंध, आरोपी के सहयोगियों की पहचान तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक घटना में तो नहीं किया गया। इसके अलावा आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों के प्रदर्शन और संभावित आपराधिक संपर्कों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश ?

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *