Cow smuggler arrested : पुलिस मुठभेड़ में 1 शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार ?

पुलिस मुठभेड़ में 1 शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार, हथियार और गौकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद..
- बिहारीगढ़:- बीती देर रात थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव के जंगल में पुलिस ने गौकशी के आरोपी एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ गौकशी के मामले में शामिल दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश के लिए काम्बिंग में जुटी हुई है।

- मिली जानकारी के मुताबिक बिहारीगढ़ थाना पुलिस देर रात गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग शेरपुर के जंगल की ओर गौकशी के इरादे से जा रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को आवाज देते हुए रुकने का इशारा किया तो जवाब में बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त सहदुल पुत्र आलिम निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस 315 बोर के अलावा गौकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी अभियुक्त के खिलाफ गौकशी के मुकदमे पहले से दर्ज है पुलिस उसके आपराधिक मामलों की जांच-पड़ताल कर रही हैं..
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं