Death by drowning : होली के दिन नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत ?

होली के दिन नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत माता-पिता रो रो कर हुआ बुरा हाल
- जौनपुर :- होली के दिन एक दुखद घटना सामने आई। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के तूतिपुर मोहल्ले का रहने वाला 14 वर्षीय हर्ष सोनी होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ हनुमान घाट पर नहाने गया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। हर्ष के साथ तीन दोस्त थे। हर्ष के डूबने पर उन्होंने शोर मचाया। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम और सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव भी वहां आए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने विसर्जन घाट के पास से हर्ष का शव बरामद किया।हर्ष की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का -रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home