Declaration on orphans : पीएम मोदी ने उत्तराखंड में मानसून से तबाही का जायजा, 1200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा, अनाथ बच्चों पर ऐला

देहरादून: उत्तर भारत में इस बार का मॉनसून कहर बनकर टूटा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मानसून ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश की भारी तबाही के मंजर पिछले दिनों दिखे हैं। पहाड़ों पर दरकते पत्थर, बादल फटने की घटनाएं और मैदानों में बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर दिया। हिमाचल में जहां भूस्खलन और बाढ़ से बड़ी तबाही हुई, वहीं पंजाब के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन ने सबसे ज्यादा असर पर्वतीय इलाकों में दिखा। पीएम मोदी ने गुरुवार की शाम प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। काशी में भारत-मॉरीशस शिखर वार्ता में भाग लेने के बाद पीएम मोदी देहरादून पहुंचे।
पीएम मोदी ने ली जानकारी
हिमाचल प्रदेश को 1600 करोड़ और पंजाब को 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य को 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री हवाई सर्वे नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों की विस्तृत प्रजेंटेशन के जरिए समीक्षा की।

Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं