
हापुड़ रविवार।
- आगामी खड़खड़ी महोत्सव–2026 को लेकर आज प्रातः 11:00 बजे दिल्ली रोड हापुड़ स्थित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में खड़खड़ी महोत्सव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा, साहित्यिक कार्यक्रमों, जनभागीदारी एवं सम्मान समारोह को लेकर जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में समिति के संरक्षक राम किशोर त्यागी जी ने कहा कि खड़खड़ी महोत्सव साहित्य, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक चेतना को समर्पित सांस्कृतिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ना है।
समिति के अध्यक्ष निखिल त्यागी आहते वाले ने कहा कि महोत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता रहती है और प्रत्येक वर्ष आयोजन का स्वरूप व्यापक होता जा रहा है।
मुख्य पदाधिकारी आसाराम त्यागी जी, सुधीर त्यागी भुनी वाले, समिति के मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी एवं मोनू त्यागी चमरी वाले ने आयोजन की तैयारियों एवं मंचीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि
- इस वर्ष भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण विराट कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार सहभागिता करेंगे। मुख्य कवि के रूप में राष्ट्रीय कवि अवनीत सिंह समर्थ की सहभागिता रहेगी।
महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ सम्मान ₹1,00,000 तथा दुष्यंत साहित्य सम्मान ₹50,000 प्रदान किए जाने की परंपरा भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय कवि विकास विजय सिंह त्यागी जी ने बताया कि खड़खड़ी महोत्सव पिछले सात वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने महोत्सव की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न प्रश्न किए, जिनका समिति के पदाधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। आयोजन समिति ने पत्रकार बंधुओं एवं समस्त समाज का आभार व्यक्त करते हुए आगामी महोत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।