Demand for a solution : सांसद कुलदीप इंदौरा ने मुख्यमंत्री सुखू से की मुलाकात, 6A पोंगबांध प्रभावित किसानों की समस्या समाधान की मांग

शिमला। श्रीगंगानगर जिले के किसानों की लंबे समय से चली आ रही 6A पोंगबांध प्रभावित किसानों की समस्या को लेकर सांसद कुलदीप इंदौरा ने चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को श्रीगंगानगर जिले के किसानों की वर्षों से लंबित समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। सांसद कुलदीप इंदौरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 6A पोंगबांध से जुड़े प्रभावित किसानों की समस्या कई वर्षों से लंबित है, जिससे बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का समाधान दोनों राज्यों के समन्वय और सकारात्मक पहल से ही संभव है, इसलिए इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। मुलाकात के दौरान सांसद इंदौरा ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और वे उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि उनका हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से पुराना राजनीतिक एवं संगठनात्मक संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे, उस समय वर्तमान हिमाचल मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। इसी आत्मीय संबंध के तहत हुई इस मुलाकात में किसानों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद कुलदीप इंदौरा ने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस संवेदनशील विषय पर सकारात्मक रुख अपनाएगी और श्रीगंगानगर जिले के किसानों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता