
नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित यौन हमले के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी का ड्यूटी चार्ज सौंपा गया है। हालांकि, विवाद के बीच विवेक भगत ने जांच पूरी होने तक यह पदभार ग्रहण करने से साफ इनकार कर दिया है। दिल्ली सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि विवेक भगत ने स्वयं यह अनुरोध किया है कि जब तक महिला पत्रकारों द्वारा लगाए गए कथित यौन हमले के आरोपों की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे यह नया दायित्व नहीं संभालेंगे।
आदेश पर दिल्ली सरकार का स्पष्टीकरण
पदोन्नति को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया कि केंद्र शासित प्रदेशों के 12 अधिकारियों को एडिशनल डीसीपी का ड्यूटी चार्ज देने की प्रशासनिक प्रक्रिया 25 अगस्त को ही शुरू कर दी गई थी। यह पूरी कवायद मौजूदा विवाद के सामने आने से काफी पहले की थी,

जिसकी औपचारिक मंजूरी 5 अक्टूबर को मिलने के बाद आदेश जारी किया गया।
सरकार ने यह भी साफ किया कि यह केवल एक अस्थायी ड्यूटी चार्ज की व्यवस्था है, इसे नियमित प्रमोशन नहीं माना जाएगा और न ही इसके तहत संबंधित अधिकारियों को कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ देय होगा।
क्या है पूरा मामला?
बीती 3 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कवरेज कर रहीं तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर बदसलूकी और यौन हमले के गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें से एक महिला पत्रकार ने सीधे तौर पर एसीपी विवेक भगत पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले की फिलहाल जांच चल रही है
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।