Devotees of Shiva will participate : भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल ?

Devotees of Shiva will participate : भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल
Devotees of Shiva will participate : भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल

भीलवाड़ा।

  • श्रावण मास के पावन अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त को परम पूज्य श्री श्री 108 महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में विशाल, भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा प्रातः 8:30 बजे गांधीनगर स्थित निंबार्क आश्रम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। महंत मोहन शरण शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पावन जल को विशेष कलशों में स्थापित कर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा इसके माध्यम से धार्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि यात्रा में लगभग 5 हजार शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष 51 फीट लंबी भव्य कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगी। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा ढोल-नगाड़ों से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा।
Devotees of Shiva will participate : भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल
Devotees of Shiva will participate : भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि

  • सभी कांवड़िए नंगे पैर यात्रा करेंगे। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, भजन-कीर्तन और प्रसादी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरणी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
    समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में इस विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
    यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में संरक्षक विजयानंद झा, आनंद राय, एच.एल. बघेल, अशोक सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, हंसराज यादव, संतोष झा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Close surveillance : जौनपुर को मिला आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क सुरक्षा मजबूत होगी, ओवरस्पीडिंग पर रहेगी कड़ी निगरानी प्रभावी ?

Check Also

Premji Scholarship : बहरोड़ कॉलेज में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के आवेदन 10 अगस्त से, छात्राओं को हर वर्ष मिलेंगे 30 हजार रुपए ?

Premji Scholarship : बहरोड़ कॉलेज में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के आवेदन 10 अगस्त से, छात्राओं को हर वर्ष मिलेंगे 30 हजार रुपए ?

कोटपूतली-बहरोड़। श्री धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय, बहरोड़ में छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *