Disposed of : राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 289956 मामले हुए निस्तारित ?

Disposed of : राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 289956 मामले हुए निस्तारित
Disposed of : राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 289956 मामले हुए निस्तारित
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 12.09.2026 को अजय कुमार सिंह प्रथम, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया। उद्घघाटन कार्यक्रम में श्री गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़, श्री पीयूष पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़, श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज/ पोक्सो एक्ट द्वितीय/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री डॉ० ब्रह्मपाल सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री हनी गोयल, अपर जिला जज-प्रथम, हापुड़, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव ,अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम),प्रथम हापुड़, श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट हापुड़ श्री शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज द्वितीय, हापुड़, श्रीमति मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, हापुड़, श्री विरेश चन्द्रा, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय, श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ तथा समस्त न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण एवं श्री आशीष सक्सैना मुख्य प्रबन्धक (एल0डी0एम) केनरा बैंक हापुड़ एवं, बार अध्यक्ष, श्री देवेन्द्र नवादा, एवं विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, बैंक के अधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जो मामले निस्तारित होते है उसमें दोनों पक्षकारों की जीत होती है एवं किसी का नुकसान नहीं होता है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन किये जाने हेतु जनपद हापुड़ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बैंक अधिकारीगण एवं समस्त वादकारी व पत्रकार बन्धु का आभार व्यक्त किया गया।

इस संबंध में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रबन्धन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ श्री अवनीश कुमार राय की देखरेख में श्री डा० ब्रह्मपाल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। इसी क्रम में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 5037 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में माननीय जिला जज महोदय अजय कुमार सिंह प्रथम द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया, श्री पीय़ूष पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ द्वारा 42 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 06 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया एवं  उपरोक्त में कुल 12 मामलो में वादीगण को संपूर्ण भरण पोषण धनराशि प्राप्त कराई गई। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 26 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 2,09,35,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया।

Disposed of : राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 289956 मामले हुए निस्तारित
Disposed of : राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 289956 मामले हुए निस्तारित

अपर जिला जज प्रथम, हापुड श्री हनी गोयल द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 1,000/- रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज विशेष पोक्सो अधिनियम, हापुड, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया एवं 12,000/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज विशेष (एससी/एसटी)अधिनियम, श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा 07 वादों का निस्तारण किया गया मु० 2500/- रु0 का सेटलमेंट किया गया। श्री शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज द्वितीय, हापुड़, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज पोक्सो अधिनियम द्वितीय, हापुड, श्री अवनीश कुमार राय द्वारा 290 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, श्रीमति मिताली गोविंद राव द्वारा 06 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3,000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सौरभ कुमार वर्मा द्वारा 3354 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 225030/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (सी०डि०) प्रथम, श्री आदित्य जायसवाल द्वारा 61 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु0 3700/- रु अर्थदण्ड वसूल किया गया। श्री सुनील शेखर, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित न्यायालय द्वारा  160 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें रु0 2022876/- का सेटलमेंट किया गया एवं रु० 1510/- का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0) प्रथम, हापुड़ सुश्री जागृति प्रथम द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, हापुड सुश्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा 33 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें से मु0 2,50,000/- रु का सेटलमेंट किया गया एवं अंकन 11,800 रू० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री साधना सिंह द्वारा 202 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 8,20,000/- रूपये का सेटलमेंट किया एवं मु० 7850/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0) प्रथम/न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति पिंकी वर्मा द्वारा 101 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 14,20,270/- रूपये का सेटलमेंट किया एवं मु० 9,000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर श्री पंकज कुमार द्वितीय द्वारा 313 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3340/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री दीपक गौतम द्वारा 45 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 400/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, द्वितीय श्रीमति आभा द्वारा 131 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 12,20,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 8700/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय प्रथम श्रीमति शैली सरण द्वारा 141 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 70,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 14,050/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ० ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार जनपद हापुड़ के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 5037 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल 2,84,67,596/- रुपये का सेटलमेंट किया गया एवं विभिन्न बैंकों द्वारा नियत 350 वादों में से विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन 167 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 2,26,05,000/- रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया जिसमें 75,24,000/- रुपये की धनराशि नगद प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 284752 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार जनपद में कुल 289956(दो लाख नबासी हजार नौ सौ छप्पन ) मामलों का निस्तारण कर अंकन 5,10,72,596/- रूपये ( पाँच करोड़ दस लाख बहात्तर  हजार पांच सौ छयानवे रु  मात्र ) का सेटलमेंन्ट किया गया।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ० ब्रह्मपाल सिंह ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस, बैंक अधिकारीगण, पी०एल०वी० एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।
(डॉ० ब्रह्मपाल सिंह)
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,   हापुड।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा' ?

A Test of Courage : नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- ‘डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा’ ?

जोरहाट । असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *