Divisional Office : हिन्दी दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल कार्यालय (गोंडा) ?

Divisional Office : हिन्दी दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल कार्यालय (गोंडा)

Divisional Office : हिन्दी दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल कार्यालय (गोंडा)
Divisional Office : हिन्दी दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल कार्यालय (गोंडा)

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हनुमत सिंह का निधन,राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन रहा प्रेरणादायी।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री हनुमत सिंह के निधन से बलरामपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनका जीवन सामाजिक सेवा,जनसंघर्ष,न्याय और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
श्री हनुमत सिंह का जन्म 1 मई 1943 को जनपद बस्ती के मरवटिया ग्राम में हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि की शिक्षा प्राप्त की तथा वर्ष 1965 से बलरामपुर में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। अपनी प्रतिभा,ईमानदारी,सादगी और न्यायप्रियता के बल पर उन्होंने जिले के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में विशिष्ट स्थान बनाया। वे केवल एक सफल अधिवक्ता ही नहीं,बल्कि सामाजिक,धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहे। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।

राजनीतिक जीवन में उन्होंने वर्ष 1985 में पहली बार बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वर्ष 1989 में वे बलरामपुर से विधायक निर्वाचित हुए तथा 1991 में पुनः विधायक बने। उन्होंने वर्ष 1989 से 1993 तक बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनकी कार्यकुशलता एवं जनसेवा को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में 24 जून 1991 से 6 दिसंबर 1992 तक गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री (कैबिनेट मंत्री) के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। मंत्री रहते हुए उन्होंने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा,चीनी उद्योग के विकास तथा प्रदेश के कृषि आधारित उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

Divisional Office : हिन्दी दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल कार्यालय (गोंडा)
Divisional Office : हिन्दी दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र तुलसीपुर जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल कार्यालय (गोंडा)

श्री हनुमत सिंह का पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ घनिष्ठ राजनीतिक एवं संगठनात्मक संबंध रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने,राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सादगी,स्पष्टवादिताईमानदारी और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें जनमानस में विशेष सम्मान दिलाया।

उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारों की प्रेरणा अपने पिता श्री केसरी सिंह से मिली,जो सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1952 में हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में बस्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।

पारिवारिक जीवन में उनके भाई विजय प्रताप सिंह एवं शिव प्रताप सिंह तथा चार बहनें थीं। उनके परिवार में एक पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह तथा दो पुत्रियाँ मीटा सिंह एवं गुड़िया सिंह हैं।

श्री हनुमत सिंह का संपूर्ण जीवन न्याय,सेवा,सामाजिक समर्पण और जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहा। वकालत,राजनीति और समाजसेवा के माध्यम से उन्होंने बलरामपुर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन जनपद,प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श,कार्यशैली और जनसेवा का भाव सदैव समाज एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन

International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन ?

International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *