Drama : SC में योगेंद्र यादव दो जीवित लोगों संग पहुंचे, EC ने इसे ड्रामा बताया ?

Drama : SC में योगेंद्र यादव दो जीवित लोगों संग पहुंचे, EC ने इसे ड्रामा बताया

Drama : SC में योगेंद्र यादव दो जीवित लोगों संग पहुंचे, EC ने इसे ड्रामा बताया ?
Drama : SC में योगेंद्र यादव दो जीवित लोगों संग पहुंचे, EC ने इसे ड्रामा बताया ?

सुप्रीम कोर्ट ने भी खूब सवाल दागे

  • सुप्रीम कोर्ट में आज बिहार वोटर लिस्ट मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से खूब दलीलें पेश की गई और सुप्रीम कोर्ट ने भी खूब सवाल दागे. योगेन्द्र यादव ने भी आज सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को अलग अंदाज में उठाया. बिहार मतदाता (Bihar SIR) सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR मामले में मंगलवार की सुनवाई पूरी कर सुप्रीम कोर्ट की बेंच उठने ही वाली थी कि मैराथन सुनवाई के अंत में अचानक हाई लेवल ‘ ड्रामा’ देखने को मिला. दरअसल, योगेंद्र यादव ने दो लोगों को अदालत में पेश कर दिया. एक पुरुष और एक वृद्ध महिला के साथ वो अदालत कक्ष में पहुंचे और बताया कि इन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया है. यादव ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ से कहा कि इन्हें देखें उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. वे मृत प्रतीत नहीं होते. देखिए, वे जीवित हैं.उनके पास आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी हैं, लेकिन उन्हें ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया. मैं इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्हें वापस भेज दिया. जस्टिस बागची ने कहा, “यह अनजाने में हुई प्रक्रियात्मक त्रुटि का परिणाम हो सकता है, जिसे ठीक किया जा सकता है.

Check Also

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़

Encounter : मुजफ्फरनगर में ट्यूबवेल चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कलीम गैंग पर शिकंजा, ककरौली के बाद बुढ़ाना में मुठभेड़ ?

मुजफ्फरनगर। जनपद में किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *