
कोटा
कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर नयी उमंग नयी पहल फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गणेशपुरा में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्कूल शूज, कॉपियां, ज्योमेट्री बॉक्स एवं पेंसिल वितरित की गईं।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोटा के उपमहापौर विवेक राजवंशी उपस्थित रहे। साथ ही विधायक संदीप शर्मा के भ्राता एवं लॉर्ड कृष्णा स्कूल के संचालक प्रदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमहापौर विवेक राजवंशी ने विद्यालय के सभी बच्चों को निःशुल्क दशहरा मेला दिखाने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से बच्चों को मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराने की पहल सामने आई।

इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के महत्व पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्था का प्रयास है कि शिक्षा एवं सेवा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को सहयोग मिले और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त हो। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नयी उमंग नयी पहल फाउंडेशन शिक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं