Expressed hope : पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद ?

Expressed hope : पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

Expressed hope : पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद
Expressed hope : पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पीएम मोदी के उनकी अच्छी बातचीत रही और प्रधानमंत्री ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की कोशिश को लेकर उम्मीद जताई। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को लेकर कहा, “मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई। वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत को सकारात्मक बताया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने जानकारी दी है कि अगर ईरान के साथ सीजफायर को लेकर कोई डील होती है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। ऐसा कई सालों के बाद होगा कि अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान के दौरे पर जाएगा।
सुरक्षा कारणों की वजह से कई सालों से अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं गया है। व्हाइट हाउस के रिपोर्टरों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर चल रही डिप्लोमेसी से जुड़ी कोई डील फाइनल होती है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान जाऊंगा। अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं शायद जाऊंगा। वे लोग मुझे चाहते हैं। पाकिस्तान बहुत अच्छा रहा है।”

Expressed hope : पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद
Expressed hope : पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

ट्रंप की यह बात ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में कई डिप्लोमैटिक रास्ते आगे बढ़ा रहा है, जिसमें ईरान के साथ बातचीत और इजरायल-लेबनान सीमा पर दुश्मनी रोकने की कोशिशें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इजरायल और लेबनान के बीच एक सीजफायर अरेंजमेंट बन रहा है और इसमें हिज्बुल्लाह भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा, “वे सभी सहमत हैं। यह लगभग एक हफ्ते के लिए एक बहुत अच्छा छोटा पैकेज है।”
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान की लीडरशिप से बात की है। हम नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। उन्होंने इस डेवलपमेंट को अहम बताया। उन्होंने इजरायल-लेबनान के बीच सीधे एंगेजमेंट की संभावनाओं की ओर भी इशारा किया और कहा, “हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं, 44 साल में पहली बार और यह व्हाइट हाउस में हो सकती है।”
हिजबुल्लाह के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्हें सीजफायर का पालन करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद हिंसा कम करना है। हम बहुत सारे बम नहीं गिराएंगे, हम देखेंगे कि क्या हम लेबनान और इजरायल के बीच शांति बना सकते हैं।
ट्रंप ने टाइमिंग के बारे में पूछे जाने पर कहा, “अगले एक या दो हफ्ते में यह मीटिंग हो सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि हिजबुल्लाह से निपटने में लेबनान की भूमिका होगी। राष्ट्रपति ने यह भी इशारा किया कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है तो वे इस इलाके का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से सही समय पर वहां जाऊंगा।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

People's Problems : सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, बोले त्वरित समाधान कराएं अधिकारी

People’s Problems : सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, बोले त्वरित समाधान कराएं अधिकारी ?

People’s Problems : सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, बोले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *