
धमतरी, 19 नवंबर 2026।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की व्यवस्था को सुचारू एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धान खरीदी केंद्र अछोटा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पंजीयन, टोकन एवं उपार्जन संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक लिया। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन, टोकन प्राप्त करने तथा धान विक्रय की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और खरीदी केंद्र में पेयजल, बैठने सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।
कलेक्टर ने किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

उन्होंने किसानों को योजना के लाभ एवं संबंधित प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन किसानों की आर्थिक उन्नति और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने किसानों को यह सुझाव भी दिया कि पतले धान के विक्रय से पहले मंडी में मिलने वाली कीमत की जानकारी अवश्य लें। मंडी में पतले धान का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना होने पर किसान वहां विक्रय के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।
इसके पश्चात कलेक्टर ने मंडी बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम, सहकारी समिति के उप संचालक श्री प्रदीप ठाकुर, मार्कफेड के श्री सुनील सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं