Flight Technology : एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटी

नई दिल्ली ।
- एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के बाद बुधवार सुबह दिल्ली लौट आई है। इस दौरान विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में था। यह जानकारी एयरलाइन ने दी। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट एआई173, जिसमें लगभग 230 यात्री सवार थे, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार दिल्ली लौट आई। इस उड़ान में बोइंग 777-300 ईआर शामिल था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकनीकी निरीक्षण से गुजरेगा।”
विमान ट्रेक करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम के अनुसार, एयर इंडिया की यह उड़ान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रही।
इस दौरान विमान तीन घंटे से अधिक समय तक चीनी हवाई क्षेत्र में रहने के बाद दिल्ली की ओर वापस मुड़ा।
एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
Flight Technology : एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही उड़ान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटी एयर इंडिया ने कहा,
- “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।”
एयरलाइन ने आगे कहा,“हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जलपान, होटल में ठहरने की व्यवस्था या उनकी इच्छानुसार यात्रा का समय बदलने जैसी सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं।”
एयरलाइन ने तकनीकी समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, और अब विमान तकनीकी जांच प्रक्रिया से गुजरेगा।
पिछले सप्ताह, 21 मई को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में इंजन में आग लग गई थी।
एयर इंडिया ने 21 मई को एक्स पर बताया, “दिल्ली में विमान के अंतिम अप्रोच के दौरान, कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने का संकेत मिला। बाद में संकेत की पुष्टि सही पाई गई। क्रू ने सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से विमान से उतर गए हैं।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7qYouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNewsFacebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cअनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता - “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।”