Four pairs were held : जौनपुर में होटल पर मजिस्ट्रेट का छापा चार जोड़े धराए ?

Four pairs were held : जौनपुर में होटल पर मजिस्ट्रेट का छापा चार जोड़े धराए ?

Four pairs were held : जौनपुर में होटल पर मजिस्ट्रेट का छापा चार जोड़े धराए ?
Four pairs were held : जौनपुर में होटल पर मजिस्ट्रेट का छापा चार जोड़े धराए ?

जौनपुर में होटल पर मजिस्ट्रेट का छापा चार जोड़े धराए

  • मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)– स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज रोड पर स्थित एक होटल पर नायब तहसीलदार ने छापा मारकर होटल में मौजूद चार लड़के और लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
  • दोपहर दो बजे नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ अचानक छापेमारी कर दी। छापेमारी की सूचना पर होटल में अफरातफरी मच गई। कुछ देर में ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस बल के साथ होटल में पहुंच गए। कमरों की तलाशी ली गई तो चार लड़के और चार लड़कियां अलग अलग कमरों में मौजूद थे सभी की आईडी अलग अलग पतों पर थी
  • माना यह जा रहा है कि चारों अनैतिक कार्य में लिप्त थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस सभी को थाने ले आई और उनके परिजनों को जानकारी दी गई।होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने छापेमारी की घटना को तो स्वीकार किया लेकिन कोई अन्य जानकारी देने में आनाकानी करते नजर आए। छापेमारी के दौरान सबसे उपरी तल पर एक युवक और युवती छिपे थे ।
  • पुलिस के जाने के बाद वह दुपट्टा और अन्य कपड़ों के सहारे होटल के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर फरार हो गये।इस बाबत नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों लड़के और लड़कियों के परिजनों को कड़ी हिदायत के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया है।होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Back to Indians : दूसरे देशों से भारतीयों को वापस ला रही सरकार, जानें कैसे फंस गए थे वहां ?

Back to Indians : दूसरे देशों से भारतीयों को वापस ला रही सरकार, जानें कैसे फंस गए थे वहां ?

Back to Indians : दूसरे देशों से भारतीयों को वापस ला रही सरकार, जानें कैसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *