Funeral procession of 12 men : बेवफा पत्नियों का खूनी खेल मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी ?

Funeral procession of 12 men : बेवफा पत्नियों का खूनी खेल मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी ?

Funeral procession of 12 men : बेवफा पत्नियों का खूनी खेल मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी ?
Funeral procession of 12 men : बेवफा पत्नियों का खूनी खेल मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी ?

बेवफा पत्नियों का खूनी खेल,मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो ग‌ए शहीद

  • लखनऊ।शादी 7 जन्मों का बंधन होता है,लेकिन आजकल शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते की भी कोई गारंटी नहीं।चले तो ताउम्र,नहीं तो बीच में ही रिश्ता खत्म।शादी से पहले या शादी के बाद के प्रेमियों के चक्कर में पड़ी पत्नियों की बेवफाई ने पिछले 34 दिनों में अकेले उत्तर प्रदेश में 12 लोगों की जान ले ली है।मरने या जाने देने वालों में अधिकतर की उम्र 35 साल के आसपास है।घर बसाने में जुटे यूपी के 6 पतियों की एक महीने में हत्या हो गई,जबकि 5 ने फांसी लगाकर जान दे दी।दो पति बहुत ही भाग्यशाली रहे जो गोली झेल गए और जहर वाली कॉफी पीकर भी बच गए।किसी और की पत्नी बन गई प्रेमिका से रिलेशन के चक्कर में एक प्रेमी भी मारा गया है।मेरठ की मुस्कान ने पति के बदले पत्नी के किसी और से प्यार में मारे जा रहे मर्दों के सवाल को चर्चा का विषय बना दिया है।12 पुरुष 34 दिन में औरतों की आशनाई में शहीद हो गए।

कुशीनगर 27 फरवरी

  • कुशीनगर में अमनी आरा को अपने देवर इश्तियाक से प्यार हो गया।पति अख्तर ने देवर-भाभी को एक दिन शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया।अख्तर ने इश्तियाक को घर से भगा दिया।इश्तियाक रोजगार के लिए पुणे चला गया।अख्तर की हत्या से एक दिन पहले ही इश्तियाक पुणे से आया था। अमनी ने अख्तर को मनाया कि बस एक रात रुकने दो,कल चला जाएगा।चार बच्चों की मां अमनी अवैध संबंधों के लिए कातिल बन गई।रात में पति अख्तर को रास्ते से हटाने की प्लानिंग तो पहले से हो रखी थी।अमनी ने देवर इश्तियाक के साथ हैंडपंप के हैंडल से अख्तर पर हमला कर दिया।अख्तर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके।

मेरठ, 4 मार्च

  • पति की जिस हत्या ने इस तरह के बढ़ते मामलों की ओर ध्यान आकर्षित है,वो है मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड केस।सौरभ राजपूत को उसकी ही पत्नी मुस्कान ने अपने स्कूल के बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर 4 मार्च को मार डाला।सौरभ लंदन में नौकरी करता था।सौरभ पत्नी के जन्मदिन से एक दिन पहले 24 फरवरी को ही लंदन से लौटा था।मुस्कान ने सौरभ के खाने में बेहोशी की दवा मिलाई फिर साहिल के साथ चाकू से उसकी हत्या कर दी। फिर शव को टुकड़े-टुकड़े कर एक नीले ड्रम में डाला और उसे सीमेंट की घोल से जमा दिया।पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को समझ में नहीं आया कि क्या करें।मुस्कान ने नशेड़ी प्रेमी के लिए मर्चेंट नेवी में अधिकारी पति सौरभ का कत्ल कर दिया।मुस्कान हवस और हैवानियत की ऐसी कॉकटेल बनकर सामने आई है कि लोग समझ नहीं पा रहे कि लोगों को क्या हो गया है। 4 मार्च को सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ शिमला घूमने चली गई। मुस्कान 14 मार्च को साहिल के साथ होली खेली,16 को साहिल का जन्मदिन मनाया,17 को मेरठ लौटी तो मां-बाप के कुरेदने पर सौरभ की हत्या की बात बताई। फिर मां ने पुलिस को बताया तो 18 मार्च को राज खुला और ड्रम जब्त हुआ।

संभल, 5 मार्च

  • विजय सिंह पेंटर की हत्या के केस में कुंवरपाल का प्यार एकतरफा था।विजय के मना करने पर पत्नी सोनम ने कुंवरपाल से बात करना बंद कर दी और यही हत्या का कारण बन गया।कुंवरपाल की गांव में मोबाइल बनाने की दुकान थी। विजय के भतीजे मनीष से कुंवरपाल की दोस्ती थी।मनीष के ही माध्यम से कुंवरपाल सोनम से मिला और फिर दोनों में बात होने लगी।जब विजय को इस पनपते रिश्ते की खबर हुई तो उसने सोनम को समझाया और सोनम ने फौरन कुंवरपाल से दूरी बना ली।एकतरफा प्यार में पागल कुंवरपाल ने 5 मार्च को विजय को शराब पीने के बहाने बुलाया। इतनी शराब पिलाई कि विजय बेसुध हो गया।जब विजय पर नशा पूरी तरह हावी हो गया तो सर्जिकल ब्लेड से कुंवरपाल ने विजय का गला रेत दिया।सीसीटीवी में विजय को कुंवरपाल ले जाता दिखा और पुलिस ने 20 घंटे में हत्या का राज खोल दिया।

अमरोहा, 13 मार्च

  • बिजनौर के मकेंद्र का शव 15 मार्च को अमरोहा के जंगलों में मिला था।मकेंद्र को उसकी पत्नी पारुल ने 13 मार्च की शाम दवा लाने भेजा था।मकेंद्र राजस्थान में नौकरी करता था।मकेंद्र होली मनाने के लिए 13 मार्च को घर आया था।पारुल और विनीत में आठ महीने से इश्क में चल रहा था।मकेंद्र ने पत्नी पारुल के मोबाइल फोन में पारुल और विनीत का आपत्तिजनक फोटो देखा था,जिसके बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। इस बार पारुल षड्यंत्र रचकर तैयार थी।
    मकेंद्र के राजस्थान से आने के बाद पारुल ने बीमारी की बात की और दवा लाने के लिए 13 मार्च की शाम उसे बाजार भेजा। 14 मार्च को पारुल ने पति मकेंद्र के गुमशुदा हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई। 15 मार्च को मकेंद्र का शव पास के अमरोहा जिले के जंगल में मिला। पुलिस ने जांच की तो विनीत और पारुल का राज खुल गया। दवा लेने जा रहे मकेंद्र को गांव से निकलते ही उसका इंतजार कर रहे विनीत और उसके साथ साथियों ने कार में उठा लिया। फिर जंगलों में ले गए और बेल्ट से गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है।

औरैया, 19 मार्च

  • गांव के ही लड़के अनुराग से चल रहे प्रेम प्रसंग को नजरअंदाज कर घरवालों ने प्रगति यादव की शादी औरैया के दिलीप से करवा दी।क्रेन सर्विस का बिजनेस करने वाला दिलीप प्रगति की दीदी का देवर था। 5 मार्च को दोनों की शादी हुई थी।शादी के 15वें दिन दिलीप 19 मार्च को घायल मिला था। इलाज के दौरान 22 मार्च को दिलीप की मौत हो गई। पुलिस जांच से साजिश खुली तो हर कोई सन्न रह गया।
    पुलिस ने खुलासा किया कि प्रगति ने शादी में शगुन और मुंह-दिखाई में मिले पैसों से ही दिलीप की हत्या की सुपारी दी। अनुराग ने इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को 2 लाख में हत्या करने की सुपारी दी। 19 मार्च को रामजी गड्ढे में फंसी कार को निकालने के बहाने दिलीप को अपने साथ ले गया और बाद में दिलीप घायल हालत में मिला। उसे सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान 22 मार्च को दिलीप की मौत हुई। सीसीटीवी में दिलीप को ले जा रहा रामजी दिख गया और नई नवेली दुल्हन द्वारा ही पति को मरवाने का भेद खुल गया।

बिजनौर, 5 अप्रैल

  • बिजनौर के रहने वाले रेलवे कर्मचारी दीपक ने 2024 में शिवानी से लव मैरिज की थी।छह महीने का बेटी भी है। 5 अप्रैल को शिवानी ने दीपक को नींद की दवा मिलाकर खाना दिया और दीपक के सोने के बाद गला घोंटकर मार दिया। फिर हार्ट अटैक का शोर मचाया,लेकिन पुलिस को बुलाने की बात का विरोध करने पर दीपक के परिवार को शक हो गया।पुलिस बुलाने का शिवानी द्वारा विरोध होता देख परिवार भी अड़ गया और पुलिस को खबर कर दी गई। पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि हार्ट अटैक नहीं बल्कि गला दबाने से मौत हुई है। शिवानी का भेद खुल गया।दीपक को शिवानी पर पहले से शक था।दीपक के परिवार वाले लखीमपुर खीरी के एक प्रेमी का नाम ले रहे हैं। पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया है,जिसका नाम केस में डलवाने के लिए दीपक के परिवार ने डीएम के दफ्तर पर धरना भी दिया है।

रायबरेली, 7 अप्रैल

  • रायबरेली के मनीष की कहानी और भी शर्मनाक है।तीन बच्चों के पिता मनीष की पत्नी रूबी का अपने मायके के सुनील से पुराना प्रेम चल रहा था।मनीष ने दोनों को संबंध बनाने हुए पहले पकड़ा भी था। इसको लेकर चल रहे झगड़ों के बीच रूबी और सुनील ने मनीष को मारने की योजना बनाई।एक महीने पहले सुनील बिहार से पिस्तौल खरीदकर ले आया। फिर रूबी भंडारा खिलाने के नाम पर बच्चों और मनीष के साथ मायके गई।रूबी को पता था कि रात में वो घर से अकेले निकलेगी तो मनीष पीछे आएगा। 7 अप्रैल की रात को रूबी घर से शौच के बहाने बाहर निकली तो पीछे से मनीष भी गया। मनीष जब रूबी तक पहुंचा तो वहां रूबी और सुनील एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।सुनील ने मनीष को गोली मार दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करके अपना ही सुहाग उजाड़ने वाली रूबी और उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

जालौन, 15 मार्च

  • जालौन में युवक पवन की पत्नी माधुरी का ग्रामीण लड़के संदीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार साल से माधुरी और संदीप खाली घर देखकर मिल रहे थे और शारीरिक संबंध बना रहे थे,जिसकी भनक पवन को थी या नहीं,ये साफ नहीं है।
    7 अप्रैल की शाम पवन किसी काम से बाहर निकला तो माधुरी ने घर खाली देखकर संदीप को बुला लिया।दोनों घर के अंदर शारीरिक संबंध बना रहे थे उसी दौरान पवन लौट आया। बाहर माधुरी नहीं दिखी तो उसे खोजता पवन बेडरूम पहुंचा जहां माधुरी और संदीप आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पवन ने यह देखकर आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से संदीप पर हमला बोल दिया। इलाज के लिए ले जाने के रास्ते में संदीप ने दम तोड़ दिया।

बेवफा पत्नियों से दुखी यूपी के पांच पतियों ने पिछले 19 दिनों में की आत्महत्या

  • पत्नियों की बेवफाई में पति या प्रेमी की सिर्फ हत्याएं हीं नहीं हुई हैं।कई पतियों ने फांसी लगाकर जान दे दी है।पिछले 19 दिनों में उत्तर प्रदेश में 5 पतियों ने आत्महत्या की है,जिसकी जांच में पत्नी का आशिक से कनेक्शन सामने आया है।

15 मार्च को फांसी पर झूल गया दीपक

  • एटा में 15 मार्च को 26 वर्षीय दीपक फांसी पर झूल गया। चार साल पहले ही दीपक की शादी हुई थी।दो बच्चे भी हैं। तीन महीने पहले पत्नी मोहल्ले के एक लड़के के साथ भाग गई थी।तब से दीपक डिप्रेशन में रहता था।दो दिन पहले पत्नी लौट आई और उसी मोहल्ले में उसी लड़के के साथ रहने लगी। दीपक ये अपमान सहन नहीं कर पाया और फांसी लगाकर जान दे दी।

30 मार्च को शीशपाल ने फांसी लगाकर दी जान

  • अमरोहा में 30 मार्च को शीशपाल ने फांसी लगाकर जान दे दी।पंजाब में मजदूरी करने वाला शीशपाल पांच दिन पहले ही घर आया था।शीशपाल की पत्नी का गांव के प्रधान के बेटे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शीशपाल ने मना किया तो झगड़ा हो गया।पत्नी ने प्रधान के बेटे को बुला लिया और शीशपाल की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर शीशपाल ने फांसी लगाकर जान दे दी।

31 मार्च को अंकुर ने फांसी लगाकर दी जान

  • मैनपुरी में 31 मार्च को 24 वर्षीय अंकुर ने फांसी लगाकर जान दे दी।अंकुर ने 2023 में स्कूल के जमाने से गर्लफ्रेंड रही लड़की से लव मैरिज की थी।पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी।लाने गया तो पत्नी ने कहा कि वापस नहीं जाएगी, वो कहीं जाकर मर जाए नहीं तो मरवा देगी।अंकुर घर लौटा और फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की का अफेयर चल रहा था,जिससे मिलने वो बार-बार मायके जाती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती थी।

3 अप्रैल को अमित ने फांसी लगाकर दी जान

  • इटावा में 3 अप्रैल को 23 वर्षीय अमित फांसी लगाकर जान दे दी।डेढ़ साल पहले ही अमित की शादी हुई थी।चार महीने का एक बेटा भी है। सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी का उसके मामा से अफेयर चल रहा है। मना करने पर झगड़ा करती है।

3 अप्रैल को आनंद ने फांसी लगाकर दी जान

  • मुरादाबाद में 3 अप्रैल को 24 वर्षीय आनंद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।तीन महीने पहले ही संभल की एक लड़की से आनंद की शादी हुई थी।पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था,वो फोन पर प्रेमी के साथ लगी रहती थी। इसको लेकर आनंद और उसकी पत्नी का रोज झगड़ा होता था।रात को भोजन के बाद आनंद कमरे में गया और फांसी लगाकर जान दे दी।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *