
जालंधर ।
पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का गुरुवार को निधन हो गया है। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया। पंजाब सरकार के मंत्री और चुन्नीलाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बहुत दुखद खबर, मेरे पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत अब हमारे बीच नहीं रहे हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं। उनका जाना हमारे लिए एक ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं हो सकती। उनका अंतिम संस्कार 10 सितंबर को शाम 5:00 बजे है।” पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत के निधन से गहरा दुख हुआ है। पंजाब के लिए उनकी लंबी जनसेवा और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बेटे मोहिंदर भगत और शोक-संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अनंत शांति प्रदान करें।”

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आम आदमी पार्टी के साथी एवं पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मोहिंदर भगत सहित पूरे परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “पंजाब की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन की दुखद खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने अपने जीवनकाल में पंजाब के लोगों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पंजाब की राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।