Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी ने आज फिर बनाया नया हाई रिकॉर्ड, गोल्ड ₹1.52 लाख तो चांदी ₹3.27 लाख के पार, जानें क्या हैं ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोना चांदी की कीमतों का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। साल 2025 की तेजी के बाद अब साल 2026 में भी गोल्ड सिल्वर रिटर्न के मामले में गदर मचा रहे हैं। सोना-चांदी ने आज फिर रिकॉर्ड बनाया है। सोने की कीमतें डेढ़ लाख रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गई और कीमत 1,52,500 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। वहीं चांदी ने भी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और कीमत 3,27,998 रुपए प्रति एक किलोग्राम के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना (Gold Price Today) 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 1,49,941 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 4299 रुपए की तेजी आई।
| रुपए/10 ग्राम | तारीख | कितने दिन लगे |
| 10,000 | 5 मई 2006 | —- |
| 20,000 | 14 अक्टूबर 2010 | 1623 दिन |
| 30,000 | 1 जून 2012 | 596 दिन |
| 40,000 | 3 जनवरी 2020 | 2772 दिन |
| 50,000 | 22 जुलाई 2020 | 201 दिन |
| 60,000 | 20 मार्च 2023 | 971 दिन |
| 70,000 | 5 अप्रैल 2024 | 382 दिन |
| 80,000 | 24 जनवरी 2025 | 294 दिन |
| 90,000 | 31 मार्च 2025 | 66 दिन |
| 1,00,000 | 13 जून 2025 | 74 दिन |
| 1,10,000 | 15 सितंबर 2025 | 94 दिन |
| 1,20,000 | 6 अक्टूबर 2025 | 21 दिन |
| 1,30,000 | 16 अक्टूबर 2025 | 10 दिन |
| 1,40,000 | 26 दिसंबर 2025 | 72 दिन |
| 1,50,000 | 20 जनवरी 2026 | 26 दिन |
वहीं चांदी में 4.06 फीसदी यानी 12,597 रुपए की तूफानी उछाल (Silver Price Hike) आया और यह 3,22,872 रुपए (Silver Price Today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इस दौरान चांदी ने का लो लेवल 3,06,499 रुपए रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 3,10,275 पर क्लोज हुई थी।

चांदी को 10 हजार रुपए क्रॉस करने में कब-कब लगे कितने दिन?
| रुपए प्रति किलोग्राम | तारीख | कितने दिन लगे |
| 12,000 | 17 नवंबर 2005 | —- |
| 20,000 | 18 अप्रैल 2006 | 152 दिन |
| 30,000 | 26 अगस्त 2010 | 1591 दिन |
| 40,000 | 10 नवंबर 2010 | 76 दिन |
| 50,000 | 24 फरवरी 2011 | 106 दिन |
| 60,000 | 9 अप्रैल 2011 | 44 दिन |
| 70,000 | 23 अप्रैल 2011 | 14 दिन |
| 80,000 | 4 अप्रैल 2024 | 4730 |
| 90,000 | 17 मई 2024 | 43 दिन |
| 1,00,000 | 22 अक्टूबर 2024 | 158 दिन |
| 1,10,000 | 11 जुलाई 2025 | 262 दिन |
| 1,20,000 | 29 अगस्त 2025 | 49 दिन |
| 1,30,000 | 16 सितंबर 2025 | 18 दिन |
| 1,40,000 | 26 सितंबर 2025 | 10 दिन |
| 1,50,000 | 8 अक्टूबर 2025 | 12 दिन |
| 1,60,000 | 14 अक्टूबर 2025 | 6 दिन |
| 1,70,000 | 17 अक्टूबर 2025 | 6 दिन |
| 1,80,000 | 1 दिसंबर 2025 | 45 दिन |
| 1,90,000 | 11 दिसंबर 2025 | 10 दिन |
| 2,00,000 | 12 दिसंबर 2025 | 1 दिन |
| 2,10,000 | 22 दिसंबर 2025 | 10 दिन |
| 2,20,000 | 24 दिसंबर 2025 | 2 दिन |
| 2,30,000 | 26 दिसंबर 2025 | 2 दिन |
| 2,50,000 | 29 दिसंबर 2025 | 3 दिन |
| 2,60,000 | 12 जनवरी 2025 | 14 दिन |
| 2,70,000 | 13 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 2,80,000 | 14 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 2,90,000 | 14 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 3,00,000 | 19 जनवरी 2026 | 5 दिन |
| 3,10,000 | 19 जनवरी 2026 | 14 घंटे |
| 3,20,000 | 20 जनवरी 2026 | 1 दिन |
दिल्ली में सोने चांदी का भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,920 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट की कीमत 1,37,460 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,12,480 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। इसके अलावा एक किलो चांदी का भाव आज 3,20,100 रुपये हो गए।
सर्राफा व्यापारियों की बढ़ रही टेंशन
सोना चांदी जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं उसके बाद आम जनता की पहुंच से यह काफी दूर जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच कई लोगों ने सोना चांदी खरीदने का प्लान भी बदल दिया है। इसलिए सर्राफा व्यापारियों को इस बात का टेंशन सता रहा है कि शादियों के सीजन में अब पहले की अपेक्षा कम खरीदारी हो सकती
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता