Good governance, Development : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण को मिली नई गति

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय: लाल सिंह आर्य,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नए भारत के निर्माण को मिली नई गति, गरीब कल्याण रहा मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता
आगरा। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुरक्षा, सम्मान, सुशासन, संकल्प और स्वर्णिम विकास यात्रा के सफलतापूर्वक 12 वर्ष
पूर्ण होने के शुभ अवसर पर वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के कार्यकाल को नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि यह अवधि सेवा, सुरक्षा, सम्मान, सुशासन और संकल्प का ऐतिहासिक युग रही है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के अटूट विश्वास और जनकल्याणकारी नीतियों की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की परिवर्तनकारी कहानी है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

श्री आर्य ने अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि अंत्योदय और समावेशी विकास की भावना से प्रेरित सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करते हुए देश को वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने बताया कि यदि इन 12 वर्षों को पांच शब्दों में समेटना हो तो वे हैं – सेवा, सुरक्षा, सम्मान, सुशासन और संकल्प। गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। गरीब कल्याण योजना हमेशा से मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। सरकार ने इन 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, मुद्रा व्यवस्था के जरिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल भुगतान, यूपीआई और डीबीटी जैसी तकनीक आधारित व्यवस्थाओं ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका कम कर सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई है।मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका में काफ़ी हद तक कमी आई है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से ग़रीब वंचित लोगों तक पहुंच रहा है। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ी है और मोदी सरकार के प्रति ग़रीब, मजदूर वंचित वर्ग का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता