Grand welcome : स्केटिंग कर अयोध्या जा रहे नंदिनी और युग का बुलन्दशहर में हुआ भव्य स्वागत

आनंदम धाम के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के प्राकट्य दिवस को समर्पित है अयोध्या तक स्केटिंग यात्रा
- बुलंदशहर। गाजियाबाद से अयोध्या तक ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा पर निकले नन्ही नन्दनी और उसके बड़े भाई युग को बुलन्दशहर में अपार स्नेह मिला। बुलन्दशहर पहुँचने पर गौ-सेवक कमल आर्य एवं विजिंदर भगत द्वारा नन्हे स्केटर्स नंदिनी एवं युग का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और पूरे हृदय से आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसके अलावा मार्ग में भी जगह जगह लोगों ने नंदिनी और युग पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
- युग और नंदिनी सगे भाई बहन हैं। युग जोकि नंदिनी के बड़े भाई हैं वो कक्षा 6 में अध्ययनरत हैं। जबकि नन्दनी कक्षा 5 में पढ़ रही हैं। दोनों बच्चे पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित रूप से इनलाइन स्केटिंग का अभ्यास कर रहे हैं और इसी अभ्यास के बल पर वे गाजियाबाद से अयोध्या धाम तक की चुनौतीपूर्ण स्केटिंग यात्रा पर निकले हैं।
- इन बच्चों के पिता मुखिया मोहित गुर्जर एक समर्पित गौरक्षक हैं, जो पिछले 15 वर्षों से दिल्ली, एनसीआर एवं आसपास के जिलों में मृत गोवंश का अंतिम संस्कार एवं संरक्षण जैसे पुण्य सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। सेवा, अनुशासन और सनातन मूल्यों से जुड़ा जीवन इस परिवार की पहचान है।

इस स्केटिंग यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को यह संदेश देना है कि
- यदि जीवन सादा हो, सोच सकारात्मक हो और माता-पिता का सहयोग मिले, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। यह यात्रा बच्चों और युवाओं को स्वस्थ जीवन-शैली, अनुशासन और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित करती है।
- यह यात्रा आनंदम धाम के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के प्राकट्य दिवस 5 जनवरी के पावन उपलक्ष्य में समर्पित है। नन्दनी और युग ने बताया कि वे दोनों स्वयं को गुरुजी का शिष्य मानते हैं और उनके आशीर्वाद से इस यात्रा की सफलता को लेकर पूर्ण विश्वास रखते हैं। यह स्केटिंग यात्रा आने वाले समय में केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि संस्कार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सनातन चेतना का जीवंत उदाहरण बनेगी, जो समाज के हर वर्ग को प्रेरित करेगी।
- बुलन्दशहर सहित सभी स्थानों पर स्नेह और आशीर्वाद मिलने के बाद नंदिनी और युग ने कहा कि सभी का यह प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद हमारी गाजियाबाद से अयोध्या तक की ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड स्केटिंग यात्रा को और अधिक ऊर्जा, आत्मबल और संकल्प प्रदान करता है। हम समस्त बुलंदशहर परिवार के इस स्नेह के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता