Guru’s activities : जालालपुर पुलिस के निशाने पर तीन सोशल मीडिया गैंग, ‘शक्तिमान’ उर्फ गुरु की गतिविधियां भी चर्चा में ?

Guru’s activities : जालालपुर पुलिस के निशाने पर तीन सोशल मीडिया गैंग, ‘शक्तिमान’ उर्फ गुरु की गतिविधियां भी चर्चा में

Guru's activities : जालालपुर पुलिस के निशाने पर तीन सोशल मीडिया गैंग, ‘शक्तिमान’ उर्फ गुरु की गतिविधियां भी चर्चा में
Guru’s activities : जालालपुर पुलिस के निशाने पर तीन सोशल मीडिया गैंग, ‘शक्तिमान’ उर्फ गुरु की गतिविधियां भी चर्चा में

जौनपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, धमकी और आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ जालालपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय तीन सोशल मीडिया गैंगों को चिन्हित कर उनके मुखियाओं और सदस्यों की सूची सार्वजनिक की है। पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर दबंगई और दहशत फैलाने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार 505 गैंग, 606 गैंग और 0063 गैंग को निगरानी में लिया गया है। इन गैंगों के कुल 31 सदस्यों को चिह्नित किया गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए अपराध को बढ़ावा देने, अफवाह फैलाने, धमकी देने तथा युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन गैंगों में शामिल कुछ नाम क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा का विषय रहे हैं। खासकर 0063 गैंग से जुड़े मुकेश यादव उर्फ ‘शक्तिमान’ (गुरु) को लेकर युवाओं के बीच अलग तरह की पहचान बताई जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके समर्थक उसे गैंग का रणनीतिकार और प्रभावशाली चेहरा बताकर प्रचारित करते रहे हैं।

Guru's activities : जालालपुर पुलिस के निशाने पर तीन सोशल मीडिया गैंग, ‘शक्तिमान’ उर्फ गुरु की गतिविधियां भी चर्चा में
Guru’s activities : जालालपुर पुलिस के निशाने पर तीन सोशल मीडिया गैंग, ‘शक्तिमान’ उर्फ गुरु की गतिविधियां भी चर्चा में

क्षेत्र में चर्चा है कि उसके एक इशारे पर दर्जनों युवक सक्रिय हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट तेजी से वायरल होती है। हालांकि पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून की नजर में सभी समान हैं और किसी भी व्यक्ति की कथित लोकप्रियता या प्रभाव उसे कानूनी कार्रवाई से नहीं बचा सकता। जालालपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन, धमकी भरे पोस्ट, भ्रामक सूचनाएं या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध सोशल मीडिया गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Husband's death : परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत से दहला इलाका

Husband’s death : परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत से दहला इलाका ?

Husband’s death : परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *