Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर ?

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर ?
Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर ?
 रांची। 
  • हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी सहदेव सोरेन व अन्य दो माओवादी मारे गए। यह जंगल बोकारो व गिरिडीह के सीमावर्ती क्षेत्र में है।
  • सोमवार की सुबह कोबरा और गिरिडीह तथा हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियान के दौरान जंगल में निकली थी। टीम को सूचना थी कि एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन किसी बड़ी माओवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।
  • इसी सूचना पर पहुंची टीम के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गयी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में तीन शव बरामद हुए।
  • उसमें एक की पहचान एक करोड़ के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। दूसरे माओवादी की पहचान रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन के रूप में हुई है। वह माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य था। उसपर राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रघुनाथ हेम्ब्रम गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह का रहने वाला था।
तीसरा नक्सली, क्षेत्रीय समिति सदस्य बीरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन,
  • भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारा गया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी, गिरिडीह एसपी और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक नक्सलियों के खात्मे की दिशा में यह एक अहम सफलता मानी जा रही है।
    Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर ?
    Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर ?
6 महीने का भीतर मारा गया एक करोड़ का यह दूसरा इनामी माओवादी
  • 6 महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें एक करोड़ का इनामी दूसरा माओवादी मर गया है। इसके पहले सुरक्षा बलों ने 21 अप्रैल को बोकारो जिले में एक करोड़ के इनामी माओवादी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित आठ माओवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। वह मुठभेड़ बोकारो के ललपनिया स्थित लुगुबुरु पहाड़ी की तलहट्टी में हुई थी। 6 महीने का भीतर सहदेव सोरेन भी मुठभेड़ में मारा गया है।
हजारीबाग का रहने वाला था मारा गया सहदेव सोरेन
  • मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंदेरी गांव का रहने वाला था। उसका पूरा नाम अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश है। माओवादी संगठन में वह केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। झारखंड सरकार ने उसपर एक करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था।
अब झारखंड में बचे हैं तीन एक करोड़ के इनामी माओवादी
  • सहदेव सोरेन के मारे जाने के बाद अब झारखंड में एक करोड़ के इनामी माओवादियों की संख्या तीन है। इनमें मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल उर्फ सागर, असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर तथा अनल उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश शामिल हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *