Kept bullying : अरे दीवाली कैसे मनेगी वाराणसी में खुद के थाने में रिश्वत लेते धरी गईं SHO, गिरफ्तारी के बाद जमाती रही धौंस

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट को शर्मसार करने वाली एक घटना आज सामने आई। कमिश्नरेट की महिला थाना प्रभारी अपने ही कार्यालय में दस हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई। विवेचना में नाम निकालने के नाम पर महिला थाना प्रभारी ने दस हज़ार के घूस की मांग की थी।
महिला थाना प्रभारी के साथ उसकी एक सहयोगी पुलिस कर्मी भी ऐंटी करप्शन विभाग के हत्थे चढ़ गई। भदोही की शिकायतकर्ता के बताने पर आज ऐंटी करप्शन की टीम ने मौके पर से महिला थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं