Heavy rain : हिमाचल में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ?

Heavy rain : हिमाचल में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Heavy rain : हिमाचल में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Heavy rain : हिमाचल में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण बताते हुए शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और ऊना जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव और पहाड़ी सड़कों पर फिसलन का खतरा भी बढ़ सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात बाधित हो सकता है।

Heavy rain : हिमाचल में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Heavy rain : हिमाचल में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा बिजली और पेयजल सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच से सात दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर नई चेतावनी जारी की जाएगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 22 जुलाई तक तथा निचले इलाकों में अगले कई दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Novak Djokovic : 'विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं': नोवाक जोकोविच

Novak Djokovic : ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: नोवाक जोकोविच ?

Novak Djokovic : ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *