
जयपुर,।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बनास नदी के गहलोद में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 134 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से राजस्थान के सबसे लम्बे हाई-लेवल ब्रिज का निर्माण किया गया है। जनसुविधाओं की दृष्टि से यह क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन साबित होगा सीआरआईएफ के माध्यम से निर्मित यह गहलोद हाई-लेवल ब्रिज इंजीनियरिंग गुणवत्ता, आपदा-रोधी कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह हाई-लेवल ब्रिज 3.34 कि.मी. लम्बाई में बनाया गया है।

इस ब्रिज में 2 कि.मी. का मुख्य पुल तथा 1.34 कि.मी. का एप्रोच बनाया गया है।
- करीब 243 टन भार क्षमता के इस पुल के मुख्य भाग में 40 मीटर के 50 स्पान बनाए गए हैं। इस पुल की लोड टेस्टिंग 5 चरणों में सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। टेस्टिंग के दौरान यातायात पूर्णतः बंद रखकर प्रत्येक घंटे डिफ्लेक्शन की निगरानी एवं भार हटाने के बाद संरचनात्मक रिकवरी का परीक्षण किया गया। इसमें रिकवरी 92 प्रतिशत रही, जबकि 85 प्रतिशत या अधिक रिकवरी संतोषजनक मानी जाती है।
उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान पुराना रपटा जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र का संपर्क बाधित हो जाता था और टोंक जाने के लिए 30 से 40 कि.मी. अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब नए हाई-लेवल ब्रिज से पीपलू, मालपुरा, टोडारायसिंह, फागी एवं अजमेर क्षेत्र में वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।