Highway gang rape : बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, 5 दोषियों को आज सजा:NH-91 पर मां-बेटी से दुष्कर्म और लूटपाट, 9 साल बाद आएगा फैसला ?

Highway gang rape : बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, 5 दोषियों को आज सजा:NH-91 पर मां-बेटी से दुष्कर्म और लूटपाट, 9 साल बाद आएगा फैसला

Highway gang rape : बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, 5 दोषियों को आज सजा:NH-91 पर मां-बेटी से दुष्कर्म और लूटपाट, 9 साल बाद आएगा फैसला ?
Highway gang rape : बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, 5 दोषियों को आज सजा:NH-91 पर मां-बेटी से दुष्कर्म और लूटपाट, 9 साल बाद आएगा फैसला ?

बुलंदशहर में 2016 के नेशनल हाईवे-91 सामूहिक

  • दुष्कर्म और लूटपाट मामले में आज सजा सुनाई जाएगी। नौ साल, चार माह और 23 दिन बाद मुख्य पॉक्सो कोर्ट पांच दोषियों को सजा सुनाएगा। शनिवार को अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया था।
  • यह सनसनीखेज घटना 29 जुलाई 2016 की रात को हुई थी। नोएडा का एक परिवार शाहजहांपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहा था। देर रात बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने उनकी कार रोक ली थी।
  • कार में मां-बेटी समेत परिवार के पांच सदस्य सवार थे। आरोपियों ने सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और उन्हें सड़क किनारे एक खेत में ले गए। वहां मां और उनकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी परिवार से नकदी, जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था।
Highway gang rape : बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, 5 दोषियों को आज सजा:NH-91 पर मां-बेटी से दुष्कर्म और लूटपाट, 9 साल बाद आएगा फैसला ?
Highway gang rape : बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप, 5 दोषियों को आज सजा:NH-91 पर मां-बेटी से दुष्कर्म और लूटपाट, 9 साल बाद आएगा फैसला ?

पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान

  • इस मामले में कुल छह आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें से एक अभियुक्त सलीम की कुछ वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शेष पांच आरोपियों पर मुकदमा चलता रहा। शनिवार को विशेष अदालत ने इन सभी पांचों को दोषी मानते हुए सजा के लिए सोमवार की तारीख तय की थी।
  • सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वरुण कौशिक ने बताया कि दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में जुबैर उर्फ सुनील उर्फ परवेज (कन्नौज), साजिद (कन्नौज), धर्मवीर उर्फ राका उर्फ जितेंद्र (फर्रुखाबाद), नरेश उर्फ संदीप उर्फ राहुल (फर्रुखाबाद) और सुनील उर्फ सागर (फर्रुखाबाद) शामिल हैं। दोपहर करीब एक बजे विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम ओमप्रकाश वर्मा (तृतीय) के न्यायालय में सजा सुनाई जाएगी। पीड़ित परिवार के साथ पूरे देश की निगाहें इस फैसले पर टिकी हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Jewelry and cash stolen : जौनपुर में पत्रकार के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के गहने व नकदी चोरी

Jewelry and cash stolen : जौनपुर में पत्रकार के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के गहने व नकदी चोरी ?

Jewelry and cash stolen : जौनपुर में पत्रकार के बंद मकान को चोरों ने बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *