Holi Get Together : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा ने मनाया बहादुरगढ़ में होली मिलन समारोह ?

- अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा ने आज ग्राम चांदनेर निकट थाना बहादुरगढ़, जिला हापुड़ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह का आयोजन पंडित लख्मी चंद शर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर ने किया। समारोह का आरम्भ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया गया। भगवान परशुराम जी का जय उदघोष किया गया। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित महेश चंद शर्मा पूर्व प्रधान प्रत्याशी ग्राम चांदनेर ने की, समारोह का मंच संचालन पंडित बिजेंद्र शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने किया। समारोह में पंडित दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुरादाबाद क्षेत्र, पंडित वेदप्रकाश शर्मा जिलाध्यक्ष हापुड़, पंडित आषुतोष शर्मा विधानसभा प्रभारी गढ़मुक्तेश्वर, पंडित श्रवण शर्मा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंडित प्रदीप शर्मा इकला वाले प्रभारी उत्तर प्रदेश ने मंच साझा किया। समारोह में सभी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी, संगठन से जुडे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, व ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने होली की शुभकामनाओं के साथ होली त्यौहार के महत्व प्रासंगिकता, सामाजिक एकता समरसता, सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार रखे।
Holi Get Together : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा ने मनाया बहादुरगढ़ में होली मिलन समारोह ? - होली त्यौहार को एकता भाईचारे का आपसी भेदभाव भुलाने का माध्यम बनाया। होली मिलन समारोह में सभी ने आपस मे एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली मनाई और गले लगे। होली मिलन समारोह में पंडित संजय शर्मा शास्त्री जिला उपाध्यक्ष हापुड़, पंडित अनुज शर्मा ढाना सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंडित राकेश कुमार कौशिक मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंडित सुनील शर्मा जिला उपाध्यक्ष हापुड़, पंडित रामकिशन शर्मा विधान सभा अध्यक्ष मोदीनगर, पंडित मनोहर लाल शर्मा जिला मंत्री, पंडित श्री भगवान शर्मा जिला सचिव, पंडित सुशील शर्मा पितृतारण घाट ब्रजघाट प्रभारी, पंडित ब्रिजेश शर्मा बुकलाना,पंडित अमित शर्मा एन सी सी एम्प्लॉयमेंट हापुड़, पंडित महेश शर्मा मानकचौक, महाराज नंद किशोर त्रिपाठी, पंडित संजीव शर्मा पलवाड़ा विधानसभा सचिव गढ़मुक्तेश्वर, पंडित प्रदीप शर्मा जिला संयोजक हापुड़, पंडित गौरव शर्मा, पंडित मुकेश कौशिक, पंडित राहुल कौशिक, पंडित योगेन्द्र शर्मा भदस्यना, पंडित मूलचंद शर्मा शंकरटीला, पंडित रिंकू शर्मा जिला उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा, दिनेश शर्मा लुहारी, राहुल शर्मा लुहारी, पंडित अंकित कौशिक लालपुर, पंडित विनोद शर्मा भगवानपुरी हापुड सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता सदस्य शामिल हुए
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home