
शामली। जनपद शामली के ग्राम बंतीखेड़ा में हरियाणवी सिंगर एवं कलाकार अंकित बालियान की तेरहवीं एवं शोक सभा में बड़ी संख्या में राजनेता, किसान नेता, ग्रामीण, रिश्तेदार, परिचित एवं शुभचिंतक पहुंचे। सभी ने अंकित बालियान को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, शामली के पूर्व भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, शामली भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, मुजफ्फरनगर सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, मुजफ्फरनगर गन्ना समिति अध्यक्ष शंकर सिंह भोला, बुढ़ाना गन्ना समिति चेयरमैन निर्भय सहरावत सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
सभी ने अंकित बालियान के पिता एवं पूर्व फौजी सतबीर सिंह तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
तेरहवीं एवं शोक सभा में पहुंचे लोगों ने अंकित बालियान की गायन एवं अभिनय कला को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया था। लोगों ने उनसे जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा कि उनके असमय निधन से क्षेत्र ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए शामली पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कार्यक्रम स्थल से पहले ही बैरिकेडिंग की गई थी और लोगों को बैरिकेडिंग के बाद पैदल अथवा ई-रिक्शा के माध्यम से आगे जाने की अनुमति दी गई।
बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने के कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। स्कूल एवं अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। लोगों की सुविधा के लिए रास्तों में जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
बुधवार, 2 सितंबर को दोपहर बाद तक भी बंतीखेड़ा गांव में अंकित बालियान को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
हत्या की जांच जारी
गौरतलब है कि हरियाणवी सिंगर एवं कलाकार अंकित बालियान की शामली में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अंकित बालियान की हत्या के मामले में शामली पुलिस एवं एसटीएफ की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपियों को एसटीएफ एवं शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं अन्य पहलुओं पर कार्रवाई जारी है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।