Homage : पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि ?

Homage : पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि ?
Homage : पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि ?

पुणे।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार देर रात पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक, फिल्म जगत से जुड़े लोग, राजनीतिक नेता और मंत्री उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नाना पाटेकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने पुणे में नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ अभिनेता और उनके स्नेही मित्र तथा मार्गदर्शक नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पुणे लाया गया, जहां राज्य सरकार की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए, पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
फडणवीस ने अपने संदेश में कहा, “एक प्रतिभाशाली कलाकार को अंतिम विदाई देते हुए और श्रद्धांजलि अर्पित करते समय मन भर आया।”

Homage : पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि ?
Homage : पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि ?

उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए दिनभर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उनके चाहने वालों ने नम आंखों से अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने दमदार अभिनय, बेबाक अंदाज और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
देर रात राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके बाद पुणे में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
नाना पाटेकर का गोवा में निधन हो गया। तमाम प्रक्रियाओं को पूरा होने के बाद उनका शव उनके पैतृक गांव पुणे के डोंजे लाया गया। जहां देर रात तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

District Magistrate : ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

District Magistrate : ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी ?

हापुड़। जनपद की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, सामुदायिक शौचालयों का नियमित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *