
गंगोह।
क्षेत्र में विशाल महा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन करी क्रेस्ट फैमिली रेस्टोरेंट परिवार के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर लगभग सैकड़ों रक्तदान वीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रामभूल सैनी रहे। उनके साथ अवनीश चोपड़ा, मांगेराम सैनी, अंकित चौधरी, विकास डाबरे, संजय सैनी, संदीप एवं बाबूराम सैनी ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभासद विकास कुमार ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान करने वाले सभी दानवीरों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। आयोजक मंडल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।
करी क्रेस्ट फैमिली रेस्टोरेंट परिवार के सौजन्य से आयोजित इस शिविर ने क्षेत्र में मानवता, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल के प्रयासों की प्रशंसा की।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं