Hundreds of people turned out : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिखाई संगठन की ताकत, ग्राम सिखेड़ा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम

Hundreds of people turned out : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिखाई संगठन की ताकत, ग्राम सिखेड़ा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम ?
Hundreds of people turned out : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिखाई संगठन की ताकत, ग्राम सिखेड़ा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम ?

हापुड़।

  • आज 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार को जनपद हापुड़ के ग्राम सिखेड़ा में कांग्रेस की “संगठन सृजन अभियान” की एक बैठक हुई। बैठक के दूसरे दिन AICC आब्जर्वर चेतन चौहान, PCC ऑब्जर्वर नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे AICC ऑब्जर्वर चेतन चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। अगर 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है और आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटों से जीतकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाना ही होगा।
  • उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब समय आ गया है कि 12 साल के वनवास और सूखेपन को 2027 के विधानसभा चुनाव में खत्म किया जाए। चेतन चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान की बैठक का उद्देश्य हर जनपद में जाकर लोगों के बीच यह पता करना है कि क्या आप मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के कामकाज से संतुष्ट है या नहीं, अगर नहीं है तो आप किसे जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष चुनना चाहते हैं?
Hundreds of people turned out : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिखाई संगठन की ताकत, ग्राम सिखेड़ा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम ?
Hundreds of people turned out : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दिखाई संगठन की ताकत, ग्राम सिखेड़ा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में उमड़ा सैकड़ों लोगों का हुजूम ?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि

  • आज ग्राम सिखेड़ा में मेरा पदभार संभालने के बाद से ग्राम सिखेड़ा में चौथी बैठक हो रही है। मैं जब भी ग्राम सिखेड़ा में आता हूं यहां आकर लोगों का बेशुमार प्यार और समर्थन मुझे और मेरी पार्टी को मिलता है इसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जिलाध्यक्ष का पद कोई महत्व नहीं रखता है। मैं अध्यक्ष रहूं या ना रहूं मैं पार्टी का सिपाही हूं और राहुल गांधी जी की टीम का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। जब भी आप लोग मुझे यहां बुलाएंगे या पार्टी का कोई निर्देश मुझे मिलेगा। मैं हमेशा पार्टी की सेवा में समर्पित मिलूंगा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट शहज़ादा चौधरी ने किया।
    ये लोग उपस्थित रहे:-
  • शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष बिजेन्द्र त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, गौरव गर्ग, अमित अग्रवाल, नरेश भाटी, लाल बहादुर, मोहम्मद नफीस, एडवोकेट फुरकान, मोहम्मद अनस, गुलफाम अली, आमिर मलिक, मजहर खान, सफ़दर खान, आदेश शर्मा, गोपाल भारती, महबूब अली आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज : स्वामी मधुसूदन महाराज

Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज स्वामी मधुसूदन महाराज ?

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी) वृन्दावन।सेवाकुंज गली स्थित श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *