INDIA : गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग पर हमला, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का ऐलान ?

INDIA : गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग पर हमला, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का ऐलान ?
INDIA : गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग पर हमला, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का ऐलान ?

नई दिल्ली।

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आगे की रणनीति का ऐलान किया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, TMC प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर साझा आंदोलन चलाने पर सहमति बनी। INDIA गठबंधन की बैठक के बाद, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “काफी अच्छी चर्चा हुई। वोट चोरी हुई है, सभी नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों ने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद किया है, उन्हें सज़ा मिले। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे कितने सीनियर हैं या कौन हैं; भारतीय लोकतंत्र इस देश के हर व्यक्ति से बड़ा है… बैठक में यह भावना भी थी कि विपक्ष भारत के लोगों तक यह बात पहुँचाने में काफ़ी सफल रहा है कि चुनाव में धांधली हुई है, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है, और लोगों में, ख़ासकर युवाओं में, विरोध की एक नई भावना पैदा हुई है कि भारत में जो हो रहा है वह ग़लत है और उसे रोका जाना चाहिए।” कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “चर्चा कम से कम 3-3.5 घंटे तक चली और सभी ने इसमें हिस्सा लिया। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी। मुझे खुशी है कि सभी ने मिलकर, एकमत से, एकजुट होकर, मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात की है। बहुत से सुझाव भी राहुल गांधी ने और ममता बनर्जी ने भी दिए हैं। सभी पार्टी के लोग जो यहां पर बैठे हैं, उन्होंने भी सुझाव दिए… आज चुनाव आयोग के साथ कठपुतली की तरह खेला जा रहा है। असल में पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा कर रहे हैं। दो-तीन लोगों को मोहरा बनाकर, वे लोग वोटों की चोरी करवा रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं। जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।
खड़गे ने कहा देश के लोगों, युवाओं और INDIA गठबंधन के लोगों के अलावा, जो NGO और संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करके 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के सामने जाकर प्रदर्शन किया जाएगा और जनता को अवगत करवाया जाएगा कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। 6 अक्टूबर के दिन सभी विपक्षी सांसद ‘मार्च टू इलेक्शन कमीशन’ करेंगे। हम आज ही ये मार्च करने वाले थे लेकिन हमने सभी सांसदों को आमंत्रित करके मार्च निकालने के लिए 6 तारीख रखी है…

INDIA : गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग पर हमला, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का ऐलान ?
INDIA : गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग पर हमला, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का ऐलान ?

तीसरा कार्यक्रम हमारा होगा,

जिसमें विपक्ष के नेता राष्ट्रपति से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मिलने का समय मांगेंगे। हमारी जो समस्याएं हैं और संवैधानिक अड़चनें जो सरकार पैदा कर रही है, जिसके तहत लोगों को तंग और तबाह करके अपनी राय बनाकर झूठी सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे लेकर हम राष्ट्रपति को स्थिति समझाना चाहते हैं… चौथा कार्यक्रम हमारी बड़ी रैली होगी। उसकी तारीख और स्थान तय करके बताए जाएंगे…ये रैली अक्टूबर-नवंबर में होगी। पांचवा, नवंबर 1 से दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी…अब सभी का ध्यान हमारी ओर आकर्षित है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा छठा कार्यक्रम, INDIA नेताओं से हम अपील करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट में जितने भी मामले हैं, उनका निपटारा तेज़ी से करें नहीं तो उन्हें लटकाकर रखा जाएगा। इससे जनता का नुकसान होगा। हम उनसे भी अपील करेंगे कि इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने INDIA ब्लॉक की बैठक संपन्न होने पर कहा, “हमारा INDIA गठबंधन एकत्र है, एकसाथ है और हम सब साथ हैं। आज जो बड़ा घोटाला है, यह घिनौना मामला है… जो वोट चोरी की बात राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में उठाई थी, जिस वोट चोरी को करके भाजपा 2026 में जीती, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार में जीती, बंगाल में पूरी लूट की। आप जानते हैं कि हम अपनी शिकायत को लेकर यहां आए थे, हम चुनाव आयोग के पास भी गए, सुप्रीम कोर्ट में भी गए, सारे दरवाजे खटखटाए लेकिन अब तो ये स्पष्ट हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू हैं, उन्होंने वोट चोरी की, EVM मशीन जला दी गई, EVM मशीन को हाईजैक किया गया… उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। हमें लोकतंत्र बचाना होगा। मतदान का अधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है… अगर लोग वोट नहीं देंगे, अगर चुनाव में धांधली होगी तो देश कहां जाएगा?… ज्ञानेश कुमार अगर इस्तीफा नहीं देंगे तो ये आंदोलन बहुत आगे जाएगा… हम लोगों को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने वोटों की लूट की, चोरी की। EVM की मशीनें क्यों जलाई गईं?

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुधवार को रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *