Indian National Congress : में पदाधिकारियों को पुनः जिम्मेदारी, गलतफहमी दूर होने पर नई नियुक्तियां हुई

गलतफहमी का शिकार हुए कांग्रेसी पदाधिकारी,
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद को पत्र देकर बताया पूरा मामला. UGC के बहाने पद छोड़ने वाले कांग्रेसी पदाधिकारियों को मिली पुनः जिम्मेदारी, कांग्रेस सभासद सुशील शास्त्री जिला कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा जिला उपाध्यक्ष और सुबोध शास्त्री जिला सचिव के पद पर नियुक्त, कांग्रेसियों ने दी बढ़ाई.
- हापुड़। दिनांक 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को कांग्रेस सभासद और पूर्व शहर उपाध्यक्ष सुशील शास्त्री, पूर्व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज शर्मा और पूर्व जिला महासचिव सुबोध शास्त्री ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद को पत्र लिखकर पद बहाली की मांग की है। कांग्रेस के तीनों पूर्व पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के लेटर पैड पर लिखकर चिट्ठी के जरिए बताया है कि कुछ समय पहले उन्होंने गलतफहमी के चलते कांग्रेस संगठन के पदों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेसी है और कांग्रेसी ही रहेंगे। हाल ही में उन्होंने UGC के चलते अपने-अपने पदों से इस्तीफा दिया था।

तीनों ही पूर्व पदाधिकारियों ने स्वीकारा है कि
- उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी से अपने पदों से इस बात पर इस्तीफा दिया हैं कि जिला कांग्रेस कमेटी से निकाले गए दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने यह बात कहकर उन्हें बरगलाकर पदमुक्त के लेटर पर इस्तीफे के हस्ताक्षर करवाए थे कि उन्हें यूजीसी के विरोध के चलते जिला कांग्रेस कमेटी से निकाला गया है जबकि वास्तविकता कुछ और ही हैं। जिसकी उन्हें अब भली भांति पुष्टि हो चुकी हैं। इसे लेकर भी तीनों पदाधिकारियो ने अपना-अपना खेद व्यक्त किया है और कहा है कि वह पुनः कांग्रेस संगठन में पदों पर रहकर ही काम करना चाहते हैं।
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सभासद सुशील शास्त्री को जिला कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा को उपाध्यक्ष और सुबोध शास्त्री को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त कर उन्हें मनोनयन पत्र जारी किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि तीनों पदाधिकरियों का फिर से पार्टी में बहुत-बहुत स्वागत है और उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं भी भेंट की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठन के लिए रीड की हड्डी है। कोई कार्यकर्ता अपनी मजबूती दिखाने के लिए अगर पार्टी के लोगों को बरगलाए, तो यह बात हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, गौरव गर्ग, रामू चौधरी, सुखपाल गौतम, गोपाल भारती, महबूब अली मौजूद रहे.!
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता