The officer lost his life : हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान गई सरकारी अफसर की जान ?

The officer lost his life : हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान गई सरकारी अफसर की जान ?

The officer lost his life : हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान गई सरकारी अफसर की जान ?
The officer lost his life : हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान गई सरकारी अफसर की जान ?

काले घने बालों की चाहत में जिंदगानी ख़त्म
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान गई सरकारी अफसर की जान.. इंजेक्शन लगते ही आई सूजन.. टूटी साँसे, डॉक्टर पर हुई FIR

  • UP के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर विनीत दुबे (36) की मौत हो गई। पनकी पॉवर प्लांट में तैनात अधिकारी डॉ. अनुष्का के प्राइवेट क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए गए थे। महिला डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगाया तो उनके चेहरे पर सूजन आ गई। इसके हालत बिगड़ने लगी। उन्हें दौरान हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। अब डॉक्टर अनुष्का तिवारी पर FIR दर्ज हुई है।
  • हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद एक इंजीनियर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 54 दिन बाद आरोपित महिला डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि डॉक्टर से इंजीनियर को मिलवाने वाले के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महिला डॉक्टर बुलाने के बावजूद नहीं आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • मूलरूप से गोरखपुर निवासी 37 वर्षीय विनीत कुमार दुबे कानपुर में पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता थे। वह पत्नी जया व दो बच्चों के साथ पनकी स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में रहते थे। 11 मार्च के बाद पत्नी बच्चों संग मायके गोंडा चली गई थी। विनीत ने 13 मार्च को हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए वाराही क्लीनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी से संपर्क किया।इसके बाद उनका हेयर ट्रांसप्लांट हुआ। पत्नी जया ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 14 मार्च की सुबह अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि विनीत के चेहरे पर सूजन है और उन्हें अनुराग हॉस्पिटल में भर्ती कराने जा रहे हैं, इसके बाद कॉल कट गई।

    इलाज के दौरान हुई मौत

  • दोबारा कॉल की गई तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। रात करीब 11 बजे डॉ. अनुष्का के नंबर पर भी कॉल की गई तो उनका भी फोन बंद मिला। इस पर उन्होंने कानपुर में रहने वाले चाचा को अनुराग हॉस्पिटल भेजा। हालत बिगड़ने पर वह विनीत को रीजेंसी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान 15 मार्च को उनकी मौत हो गई।दिवंगत की पत्नी का आरोप है कि पति की मौत के बाद डॉ. अनुष्का से बात हुई तो उन्होंने बताया था कि बिना जांच किए हेयर ट्रांसप्लांट की गलती हुई है। ट्रांसप्लांट के बाद देखरेख में भी लापरवाही बरती गई। दर्द होने पर दर्द निवारक इंजेक्शन लगा दिया जाता था। वह कार्रवाई को लेकर तब से दौड़ रही थीं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Fatima Sana : फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- थोड़ा-थोड़ा आ गया ?

Fatima Sana : फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- थोड़ा-थोड़ा आ गया ?

फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- ‘थोड़ा-थोड़ा आ गया’ मुंबई। अभिनेत्री फातिमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *