International Yoga Day : एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग ?

International Yoga Day : एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग

International Yoga Day : एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग
International Yoga Day : एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग

दमोह….

  • एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह की राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस, एनईपी सारथी, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास एवं ध्यान कराया गया। 11मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर, मध्यप्रदेश शासन एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रातः 6 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं के साथ ही ध्यान किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवम श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व में कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
International Yoga Day : एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग
International Yoga Day : एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग
  • इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल कुमार साहू ने योग की अलग अलग मुद्राओं का अभ्यास कराते हुए ध्यान कराया साथ ही सामूहिक रूप से यह शपथ लिया गया कि हम पूरे समाज में योग एवं ध्यान के प्रति जागरूकता लाने तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशा से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी ने नो ड्रग्स की मानव श्रृंखला बनाकर समाज को जागरूक किया। इस आयोजन में अंग संचालन, हस्त उत्तनासन, हस्त पादासन, हलासन, मकरासन, वृक्षासन, धनुरासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, उज्जायी, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया। अंत में विश्व कल्याण हेतु सामूहिक रूप से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर कला एवं मानविकी संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर आर सी जैन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी, एनएसएस अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. रमाकांत त्रिपाठी, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुभाष वर्मा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन दमोह जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रह्लाद राय के साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Two accused arrested : महू में NEET केंद्र से परीक्षा पहले दो CCTV कैमरे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार ?

Two accused arrested : महू में NEET केंद्र से परीक्षा पहले दो CCTV कैमरे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार ?

Two accused arrested : महू में NEET केंद्र से परीक्षा पहले दो CCTV कैमरे चोरी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *