Investigation Report : भ्रष्टाचार पर भजनलाल सरकार का प्रहार : पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश माहेश्वरी के पावर सीज, तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सुशासन और जनविश्वास को बनाए रखने के लिए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कड़े निर्देशों के बाद विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश माहेश्वरी के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है। मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारी के खिलाफ प्राप्त विभिन्न गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन सचिव डॉ. जोगाराम को माहेश्वरी के समस्त पावर (प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां) तुरंत प्रभाव से सीज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पूरे मामले की गहन जांच कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

आज के बाद नहीं संभालेंगे कोई विभागीय कार्य
मंत्री के कड़े आदेश के बाद यह साफ कर दिया गया है कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश माहेश्वरी आज के बाद विभाग का कोई भी प्रशासनिक या तकनीकी कार्य संपादित नहीं करेंगे। जांच प्रक्रिया पूरी होने और स्थिति स्पष्ट होने तक वे पूरी तरह कार्यमुक्त रहेंगे।
जवाबदेही से कोई समझौता नहीं : मदन दिलावर
मामले की जानकारी देते हुए पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा जवाबदेही से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राजस्थान सरकार सुशासन और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है और जनता के हक पर डाका डालने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता