It was recovered and a case was filed: सहारनपुर के गंगोह में पुलिस ने नकली देसी घी-पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली देसी घी और पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से करीब 9 लाख 65 हजार रुपए की मिलावटी खाद्य सामग्री बरामद की गई है।एसएसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपियों से 1440 किलोग्राम नकली देसी घी बरामद हुआ है। इसके अलावा 60 किलो पनीर, 4 क्विंटल क्रीम और 4 बैग मिल्क पाउडर जब्त किया गया है। फैक्ट्री से 15 कैन ड्रम, 60 प्लास्टिक कार्टन, 2 थायलर और 3 डीप फ्रीजर भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी ग्राम सरकड के रहने वाले शरीफ के बेटे इंतेजार और सनव्वर हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नकली देसी घी बनाकर गांव-देहात की दुकानों पर बेचते थे। कम कीमत के कारण दुकानदार इनका सामान खरीद लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंगोह में धारा 274/275/318(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)