‘Jai Shri Ram’ will resound : जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव : अहंकार रूपी रावण के दहन के साथ गूंजेगा जय श्रीराम ?

'Jai Shri Ram' will resound : जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव : अहंकार रूपी रावण के दहन के साथ गूंजेगा जय श्रीराम ?
‘Jai Shri Ram’ will resound : जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव : अहंकार रूपी रावण के दहन के साथ गूंजेगा जय श्रीराम ?

 60 फीट के रावण की नाभि में लगेगा अग्निबाण, मुंह और आंखों से बरसेंगे अंगारे – मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतलों का भी होगा दहन -आतिशबाजी से जगमगाएगा रामलीला मैदान
जोधपुर। असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की जीत और अहंकार के अंत का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस बार जोधपुर में भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को रामलीला मैदान में करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के साथ उसके परिजनों के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नाभि में अग्निबाण लगते ही रावण के हाथ में थामी चकरी घूमेगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे। इसके बाद मनमोहक आतिशबाजी आसमान को रोशन करेगी।
रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि दशहरा पर्व को यादगार बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। रावण के पुतले को पारंपरिक अंदाज में धोती, जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती और जूतियां पहनाई गई हैं। वहीं मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतले भी तैयार किए गए हैं। पहले रावण के परिजनों के पुतलों का दहन होगा और इसके बाद गोधूलि बेला में अहंकार के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा।
मेहरानगढ़ से विधिवत पूजा के बाद निकलेगी रामरथ यात्रा
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम के अधिकारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचकर प्रभु श्रीराम और मां चामुंडा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद निर्धारित मुहूर्त में विधिवत पूजा के साथ राज व्यास श्रीराम की सवारी रवाना करेंगे। रामरथ यात्रा के आगे शहर के अखाड़ा दलों के कार्यकर्ता हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चलेंगे। यात्रा मार्ग में आने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी तथा नगर निगम की ओर से भेंट राशि भी अर्पित की जाएगी। रामलीला मैदान पहुंचने पर अखाड़ा दलों के प्रभारियों का नगर निगम की ओर से सम्मान किया जाएगा। इस दौरान शहर की पारंपरिक संस्कृति, धार्मिक आस्था और शौर्य प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

'Jai Shri Ram' will resound : जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव : अहंकार रूपी रावण के दहन के साथ गूंजेगा जय श्रीराम ?
‘Jai Shri Ram’ will resound : जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव : अहंकार रूपी रावण के दहन के साथ गूंजेगा जय श्रीराम ?

सुरक्षा से लेकर पेयजल तक पुख्ता इंतजाम
उप महापौर विजय सिंह पंवार ने बताया कि इस बार दशहरा महोत्सव में परंपरा, भक्ति, शौर्य और आधुनिक आतिशबाजी का संगम देखने को मिलेगा। विजयादशमी पर रावण दहन के साथ शहरवासी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लेकर लौटेंगे दशहरा मेले में आने वाले शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रामलीला मैदान में बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई है। अखाड़ा संचालकों और आमजन के लिए रावण दहन स्थल के पास पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
अलग-अलग द्वारों से होगा प्रवेश
मेले में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए प्रवेश के अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए हैं। गेट नंबर एक से रामरथ और अखाड़ा दलों को प्रवेश मिलेगा, जबकि गेट नंबर तीन से आठ तक आमजन प्रवेश कर सकेंगे। कार्डधारकों के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। वहीं वीआईपी अतिथियों और मीडियाकर्मी कल्पतरु सिनेमा ने सामने स्थित गेट नंबर नौ से प्रवेश कर सकेंगे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।’

 

Check Also

The gang's objective : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कांग्रेस ने पुलिस-खुफिया तंत्र को घेरा, पूर्व एडीजीपी ने बताया गैंग का मकसद ?

The gang’s objective : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कांग्रेस ने पुलिस-खुफिया तंत्र को घेरा, पूर्व एडीजीपी ने बताया गैंग का मकसद ?

मुंबई । अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद बयानबाजी तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *