Join Duty : लुधियाना में 44 शिक्षकों पर सख्ती : BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर FIR की चेतावनी ?

Join Duty : लुधियाना में 44 शिक्षकों पर सख्ती : BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर FIR की चेतावनी

Join Duty : लुधियाना में 44 शिक्षकों पर सख्ती : BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर FIR की चेतावनी
Join Duty : लुधियाना में 44 शिक्षकों पर सख्ती : BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर FIR की चेतावनी

लुधियाना।

  • नगर निगम (लुधियाना ईस्ट) ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ड्यूटी से नदारद रहने वाले 44 शिक्षकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के कार्यालय द्वारा जारी आदेशों में इन शिक्षकों को 24 अप्रैल को हर हाल में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी जॉइन न करने की स्थिति में वेतन रोका जाएगा और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई जा सकती है। ये सभी शिक्षक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत चुनाव संबंधी कार्यों के लिए नियुक्त किए गए हैं।
  • प्रशासन का कहना है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद ये शिक्षक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसे सर्विस रूल्स का गंभीर उल्लंघन माना गया है। इस आदेश के बाद शिक्षक वर्ग में भारी रोष है। शिक्षकों का तर्क है कि उन पर पहले से ही काम का अत्यधिक बोझ है। जमालपुर अवाना के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बताया कि वे ब्लॉक स्तर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ ‘सिख्या क्रांति’ कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्हें नई ड्यूटी सौंपी जा रही है।
Join Duty : लुधियाना में 44 शिक्षकों पर सख्ती : BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर FIR की चेतावनी
Join Duty : लुधियाना में 44 शिक्षकों पर सख्ती : BLO ड्यूटी जॉइन न करने पर FIR की चेतावनी

नाराजगी का एक बड़ा कारण यह भी है कि

  • मातृत्व अवकाश (मटेरनिटी लीव) पर चल रही एक शिक्षिका को भी बीएलओ ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि दाखिले (एडमिशन) के पीक सीजन में इस तरह की अनिवार्य ड्यूटियों से स्कूलों का शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
    डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (एलीमेंट्री) मनोज कुमार ने शिक्षकों की समस्याओं को स्वीकार किया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ और जनगणना जैसे कार्य अनिवार्य और बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर्स को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों को स्कूल से रिलीव कर चुनाव कार्यों में भेजें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Humanitarian Mission : कड़क धूप में सेवा भाव: जवानों को होमियोपैथिक औषधि वितरण का सराहनीय मानवीय अभियान

Humanitarian Mission : कड़क धूप में सेवा भाव: जवानों को होमियोपैथिक औषधि वितरण का सराहनीय मानवीय अभियान ?

Humanitarian Mission : कड़क धूप में सेवा भाव: जवानों को होमियोपैथिक औषधि वितरण का सराहनीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *