Kanwar Model : मेरठ का कांवड़ मॉडल बना पूरे प्रदेश की मिसाल, मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लागू करने निर्देश दिए ?

Kanwar Model : मेरठ का कांवड़ मॉडल बना पूरे प्रदेश की मिसाल, मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लागू करने निर्देश दिए

Kanwar Model : मेरठ का कांवड़ मॉडल बना पूरे प्रदेश की मिसाल, मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लागू करने निर्देश दिए
Kanwar Model : मेरठ का कांवड़ मॉडल बना पूरे प्रदेश की मिसाल, मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लागू करने निर्देश दिए

मेरठ का ‘कांवड़ मॉडल’ बना प्रदेश के लिए मिसाल, सीएम योगी ने पूरे यूपी में लागू करने का दिया निर्देश, कांवड़ यात्रा के लिए 36 सुपर जोन, 101 जोन और 439 सेक्टर किए गए निर्धारित छह अस्थायी थाने, 134 पुलिस चौकियां और 6955 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी पर्वों की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मेरठ जोन के कांवड़ यात्रा प्रबंधन की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने मेरठ पुलिस और प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ‘कांवड़ मॉडल’ को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मेरठ जोन ने इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत 36 सुपर जोन, 101 जोन और 439 सेक्टर बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से लेकर गाजियाबाद के मोहिउद्दीनपुर तक कांवड़ मार्ग पर 256 बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। सुपर जोन की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारियों (सीओ), जोन की कमान इंस्पेक्टरों और सेक्टर की जिम्मेदारी चौकी प्रभारियों को सौंपी गई है।

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए छह अस्थायी थाने और 134 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। वहीं, पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से 6955 सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है, जिनकी मदद से पूरी कांवड़ यात्रा की लाइव निगरानी की जाएगी।

संभावित हादसों को ध्यान में रखते हुए बिजली का करंट लगने, सांप काटने, आग लगने अथवा सड़क दुर्घटना में घायल होने की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की विशेष योजना भी तैयार की गई है।

Kanwar Model : मेरठ का कांवड़ मॉडल बना पूरे प्रदेश की मिसाल, मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लागू करने निर्देश दिए
Kanwar Model : मेरठ का कांवड़ मॉडल बना पूरे प्रदेश की मिसाल, मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में लागू करने निर्देश दिए

तकनीक और सुरक्षा पर विशेष जोर

कांवड़ यात्रा के पूरे रूट को गूगल मैप से जोड़ा गया है, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन पर रूट और डायवर्जन प्लान देख सकेंगे। कांवड़ मार्ग पर 239 पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पुलिस आवश्यक सूचनाएं और निर्देश कांवड़ियों तक पहुंचाएगी।

इसके अलावा सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो यात्रा से संबंधित भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखेगी। महिला पुलिसकर्मियों को भी कांवड़ियों के वेश में तैनात किया जाएगा, ताकि संवेदनशील सूचनाओं को समय रहते एकत्र किया जा सके।

ऊंचे म्यूजिक सिस्टम पर भी मानक तय

कांवड़ यात्रा में प्रयोग होने वाले म्यूजिक सिस्टम के लिए भी मानक निर्धारित किए गए हैं। इसकी अधिकतम ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट तय की गई है। साथ ही 74 वॉच टावर बनाए गए हैं, जिनसे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। यूपी-112 की 361 गाड़ियों को भी कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगाया गया है।

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ जोन का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया गया था, जिसे देखकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को आसानी से समझा जा सकता है। इसी प्रभावी और सुव्यवस्थित योजना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मेरठ के कांवड़ मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Raised questions : स्योहारा में चिकन दुकानदार ने उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

Raised questions : स्योहारा में चिकन दुकानदार ने उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल ?

Raised questions : स्योहारा में चिकन दुकानदार ने उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस कार्रवाई पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *