Keshav Prasad Maurya : सपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य ?

Keshav Prasad Maurya : सपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य ?

Keshav Prasad Maurya : सपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य ?

लखनऊ ।

  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तमाम राजनीतिक दल उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन हर बार उनकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों का मकसद भाजपा के विजय रथ को रोकना है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ अजेय है और जनता के आशीर्वाद से पार्टी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
  • जालौन रवाना होने से पहले मंगलवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में केशव मौर्य ने संविधान दिवस, समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित मेनिफेस्टो, विपक्षी गठबंधन की रणनीति और संसद सत्र समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की सच्ची पुजारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। पहले संसद में संविधान दिवस मनाया गया और इसके बाद विधानसभा स्तर पर भी इसे आयोजित किया जाने लगा। इस वर्ष भी 26 नवंबर को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संविधान दिवस मनाया जाएगा।
Keshav Prasad Maurya : सपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य ?
Keshav Prasad Maurya : सपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य ?

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का संविधान दिवस मनाना अच्छी बात है,

  • लेकिन संविधान के प्रति सम्मान केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह राजनीतिक दलों के आचरण में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में वर्ष 2047 तक भी समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य दिखाई नहीं देता। जनता को सपा के मेनिफेस्टो से ज्यादा भाजपा के सुशासन और विकास पर भरोसा है। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर केशव मौर्य ने कहा कि दोनों दल आपस में क्या खिचड़ी पका रहे हैं, यह जनता अच्छी तरह समझ रही है। इनका एकमात्र एजेंडा भाजपा के विजय रथ को रोकना है, लेकिन यह इनके सामर्थ्य से बाहर है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर चुकी है।
  • उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से पार्टी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल का नाम बदलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग रखने का निर्णय कर रही है तो यह उसका विषय है। राज्य सरकार जनादेश और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर जो भी निर्णय करेगी, उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया होगी। संसद के आगामी सत्र में देरी को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि किसे जनता पर विश्वास है और किसे संसद की कार्यवाही पर भरोसा नहीं है, यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है। कांग्रेस का एक सूत्रीय एजेंडा संसद की कार्यवाही में बाधा डालना और महत्वपूर्ण निर्णयों के समय व्यवधान पैदा करना रहा है।
  • राहुल गांधी को बार-बार प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किए जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश हर बार की जाती है, लेकिन उनकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है। संसद का सत्र निर्धारित प्रक्रिया और समय के अनुसार आयोजित होगा। विपक्ष को इसकी सूचना भी मिल जाएगी। ऐसे में अनावश्यक बयानबाजी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।
    वीर सावरकर के पौत्र की ओर से सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजे जाने के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके संबंध में कोई टिप्पणी की जाती है तो उसका जवाब भी देना पड़ेगा। किसी महान स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़े विषय पर संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने का पूरा अधिकार है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

'Jai Bangla' : बांग्लादेश अवामी लीग का ऐलान,'16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता, जय बांग्ला' ?

‘Jai Bangla’ : बांग्लादेश अवामी लीग का ऐलान,’16 दिसंबर को आ रही हैं जननेता, जय बांग्ला’ ?

नई दिल्ली, । क्या बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना स्वदेश लौटने की पूरी तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *