Kumari Selja : गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा ?

Kumari Selja : गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा ?
Kumari Selja : गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा ?

चंडीगढ़।

  • सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने वाला देश है। यहां सभी जातियों और धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं, लेकिन भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के कारण देश का सामाजिक भाईचारा और शांति प्रभावित हो रही है। कुमारी सैलजा मंगलवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के नागपुर स्थित शगुन पैलेस में आयोजित नागपुर ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, रोजगार और जनकल्याण के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति करती आई है, जबकि भाजपा की राजनीति का आधार बंटवारा और नफरत है।
  • उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित रूप से मंच का शुद्धिकरण किए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं संविधान और सामाजिक समानता की भावना के खिलाफ है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग देश में भेदभाव की मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस ऐसी सोच के विरुद्ध मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज राहुल गांधी संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए देशव्यापी लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत बनकर इस संघर्ष को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना होगा। संगठन की असली शक्ति बूथ और गांव स्तर के कार्यकर्ता हैं।
Kumari Selja : गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा ?
Kumari Selja : गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा ?

उन्होंने कहा कि

  • जुमलों की राजनीति बहुत हो चुकी है। भाजपा सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के बजाय रोजगार व्यवस्था को कमजोर किया है। प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को पांच किलो राशन देने की बात करते हैं, लेकिन गरीबों को केवल राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर चाहिए। राशन में मिलने वाला तेल बंद कर दिया गया और आयुष्मान भारत योजना को भी कमजोर कर दिया गया। हालात ये हैं कि जरूरतमंदों को न समुचित इलाज मिल रहा है और न युवाओं को रोजगार।
  • भाजपा सरकार ने मनरेगा को किया कमजोर
    कुमारी सैलजा ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया और मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से गांवों में रोजगार उपलब्ध कराया गया। मौजूदा सरकार ने मनरेगा को भी कमजोर कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जुमलेबाज सरकार को बदलने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को मजबूत करने का समय आ गया है। अधिवेशन में इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, ब्लॉक नागपुर कांग्रेस प्रधान गुरजिंदर सिंह जोहल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल सिंह लाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता, सुधीर गोदारा, ब्लॉक रतिया कांग्रेस प्रधान गुरसेवक सिंह, लाल बहादुर खोवाल, मंगत राम लालवास, सुरेंद्र वर्तिया, जिला सचिव देवराज हाड़ोली, जिला सचिव गुरदीप सिंह चहल, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजिंदर सिंह ठरवी, परमजीत कौर, कल्याण सिंह भादू, ब्रह्मानंद सोनी, सूरज भान, हरमिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, मोहन लाल, मोहन लाल ग्रोवर, सतबीर सिंह, अमरिंदर पाल सिंह, भोला सिंह एवं अमरदीप सिंह बराड़ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Shahrukh Khan : लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी आईं नजर ?

Shahrukh Khan : लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी आईं नजर ?

मुंबई । अभिनेता शाहरुख खान सोमवार रात पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *