Kumari Selja : लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक नवंबर को दिल्ली में उठेगी जनता की आवाज : कुमारी सैलजा ?

Kumari Selja : लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक नवंबर को दिल्ली में उठेगी जनता की आवाज : कुमारी सैलजा ?
Kumari Selja : लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक नवंबर को दिल्ली में उठेगी जनता की आवाज : कुमारी सैलजा ?

हरियाणा,

उत्तराखंड सहित देशभर से लाखों लोगों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद सिरसा। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सांसद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वोट के अधिकार, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में एक नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हरियाणा, उत्तराखंड सहित देशभर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध हैं। लोकतंत्र में सत्तापक्ष के साथ विपक्ष को भी अपनी बात रखने, सरकार की नीतियों का विरोध करने और जनता से जुड़े सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से घबराई हुई है और राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस की रैली को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि सरकार विपक्ष के सवालों से असहज है।

Kumari Selja : लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक नवंबर को दिल्ली में उठेगी जनता की आवाज : कुमारी सैलजा ?
Kumari Selja : लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक नवंबर को दिल्ली में उठेगी जनता की आवाज : कुमारी सैलजा ?

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इन आरोपों पर निष्पक्ष और पारदर्शी जवाब मिलना आवश्यक है, क्योंकि लोकतंत्र की मजबूती चुनावी व्यवस्था पर जनता के विश्वास से जुड़ी है। कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए है।
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में विभाजन पैदा करने और लोगों को एक-दूसरे के विरुद्ध खड़ा करने की राजनीति करती रही है, लेकिन देश की जनता अब ऐसी नीतियों को समझ चुकी है। सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर जवाब देना चाहिए।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एक नवंबर की रैली के माध्यम से कांग्रेस चुनावी पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और विपक्ष की लोकतांत्रिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। बड़ी जनभागीदारी लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनता की जागरूकता का संदेश देगी।
कांग्रेस संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रामलीला मैदान की रैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने लाएगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Union Territories : चक्रवात 'अर्नब' से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

Union Territories : चक्रवात ‘अर्नब’ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि आने वाले साइक्लोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *