Line is here : जौनपुर के थाने में युवक को खंभे से बांधा, बेल्ट से जमकर पीटा, थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिलेका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंगराबादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र एक युवक को बुरी तरह से पीटते दिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि पीड़ित युवक ने किसी काम को करवाने के लिए थाना प्रभारी को धन दिया था। काम न होने पर जब उसने वह रकम वापस मांगी तो प्रभारी निरीक्षक ने उसे बेरहमी से पीटा।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं