
गढ़ रोड पर त्रिवेणी गंज के पास हुआ हादसा, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मदद को दौड़े लोग ई-रिक्शा पलटने से मची अफरा-तफरी, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में कराया भर्ती
हापुड़। गढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। वाहन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और ई-रिक्शा को सीधा कर घायल बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बच्चों के परिजन और स्कूल स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक ई-रिक्शा दीवान पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कोतवाली क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित त्रिवेणी गंज के पास पहुंचा, तभी अचानक एक बंदर सामने आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

ई-रिक्शा पलटा देखकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वाहन को सीधा कर उसमें सवार बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मोहल्ला साकेत निवासी कक्षा पांच के छात्र चिराग और कक्षा छह के छात्र भव्य भी घायल हुए हैं। इनके अलावा अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घबराकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बच्चों का हाल जाना। वहीं, स्कूल स्टाफ भी अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी लेने में जुटा रहा। बच्चों को घायल देखकर परिजन काफी चिंतित नजर आए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को समय रहते ई-रिक्शा से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने से बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं