Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?

Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?
Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा और गाजियाबाद समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में प्रतीक्षारत स्थिति से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शिवा सिंह को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमावत को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?
Lucknow Commissionerate : UP में 10 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DCP ?

इसी तरह लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किरण यादव को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आदित्य को बदायूं जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात भवरे दीक्षा अरुण को मेरठ स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, सोनभद्र जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी माविस टॉक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Strategy : ईयर एंडर 2026: टकराव से समझौते तक, ट्रंप ने बदली अपनी रणनीति ?

Strategy : ईयर एंडर 2026: टकराव से समझौते तक, ट्रंप ने बदली अपनी रणनीति ?

नई दिल्ली । वैश्विक राजनीति के केंद्र में रही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *